The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • amit shah interview on dynastic parties and karnataka election

BJP में परिवारवाद? इस सवाल पर अमित शाह का जवाब सुन लीजिए

कर्नाटक चुनाव से पहले अमित शाह ने वहां की नब्ज टटोली है, जानिए क्या पता लगा?

Advertisement
pic
14 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 14 फ़रवरी 2023, 02:34 PM IST)
amit shah and h.d. devgowda
अमित शाह(बाएं) और एच. डी. देवगौड़ा(दाएं)(फोटो: आज तक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार, 14 फरवरी को न्यूज एजेंसी ANI को इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू के दौरान कर्नाटक पर बात हो रही थी. तभी एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) द्वारा भापजा पर लगाए गए परिवारवाद के आरोपों का जिक्र आया.

कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावर हैं. आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. बीजेपी पर परिवारवाद के आरोप लग रहे हैं. इंटरव्यू में अमित शाह से सवाल हुआ कि जनता दल सेक्यूलर का भाजपा पर आरोप है कि वो परिवारवाद को बढ़ावा देते हैं. भाजपा में भी तो कई लोग ऐसे है जो दूसरी-तीसरी पीढ़ी से भाजपा में राजनीति कर रहे हैं.

इस पर अमित शाह ने जवाब देते हुए कहा,

'देखिए दूसरी पीढ़ी और तीसरी पीढ़ी में काम करने वाले राजनीतिज्ञ हमारी पार्टी में भी हैं. मगर हमारी पार्टी में ऐसा नहीं है कि पार्टी का अध्यक्ष एक ही परिवार से बनेगा. या फिर पूरा का पूरा परिवार सांसद या विधायक बन जाएगा. ये किस तरह की तुलना है? पूरे लोकतांत्रिक सिस्टम को आपने खत्म कर दिया है. इस तरह से आंख में धूल झोंकने वाले बहाने बना के आप जनता से परिवारवाद को छुपा नहीं पाएंगे.'

कर्नाटक के चुनाव की तैयारी कैसी है?

कर्नाटक चुनाव की तैयारी को लेकर भी अमित शाह ने इंटरव्यू में काफी कुछ बताया. उन्होंने कहा कि वो पिछले दो महीनों में पांच बार कर्नाटक होकर आए हैं. उन्होंने कर्नाटक की जनता की नब्ज टटोली है, वहां के लोगों में उन्होंने नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता देखी है. अमित शाह का कहना है कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़ी जीत मिलने जा रही है. कर्नाटक के मांड्या में BJP की अब तक की सबसे बड़ी रैली हुई है. उनके मुताबिक मांड्या की जनता भी परिवारवादी राजनीतिक पार्टियों से हटकर BJP को ही अपना रही हैं. 

वीडियो: अमित शाह संसद में अधीर रंजन की क्या बात सुन भड़के, कहा- देश को गुमराह ना करें!

Advertisement

Advertisement

()