The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Amit Shah declares Yogi Adityanath CM face of BJP for upcoming UP election 2022

अमित शाह ने कहा- 2024 में मोदी को PM बनाना है तो 2022 में योगी को CM बनाइए

UP चुनाव में योगी के CM फेस बनने की शंकाओं को अमित शाह ने खत्म कर दिया.

Advertisement
Img The Lallantop
लखनऊ में कार्यक्रम के दौरान मंच पर योगी आदित्यनाथ और अमित शाह ( PTI)
pic
गौरव
29 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 29 अक्तूबर 2021, 05:25 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सारी पार्टियों ने कमर कस ली है. रैली, जनसभा और प्रचार-प्रसार का काम तेज हो गया है. शुक्रवार 29 अक्टूबर को लखनऊ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी पहली रैली को संबोधित किया. इसमें अमित शाह ने योगी सरकार के कार्यकाल की जमकर तारीफ की. कहा कि उन्होंने 90 फीसदी वादे पूरे किए हैं. विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पहली रैली में अमित शाह ने लंबे समय से लगाई जा रही उन अटकलों को भी खत्म कर दिया जिनमें पूछा जा रहा था कि आगामी चुनाव में बीजेपी का सीएम फेस कौन होगा?
Embed
क्या बोले अमित शाह? ऐसी तमाम अटकलों को खत्म करते हुए अमित शाह ने स्पष्ट कहा कि अगर 2024 में नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना है तो योगी आदित्यनाथ को यूपी का मुख्यमंत्री बनाइए. वे बोले,
Embed
वहीं सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि यूपी की हालत देखकर उनका खून खौल जाता था. उन्होंने कहा,
Embed
क्या यूपी बीजेपी में सब ठीक है? जून महीने के शुरुआत में जब कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ रही थी तब उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा शुरू हो गई थी कि कुछ बड़ा होने वाला है. उस समय खबरें चलीं कि कोरोना प्रबंधन और पंचायत चुनाव के नकारात्मक परिणामों की वजह से बीजेपी हाईकमान, यूपी सरकार के मुखिया से नाराज है. 5 जून यानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी की ओर से सोशल मीडिया पर बधाई न दिए जाने को भी इसी से जोड़कर देखा गया. हालांकि बाद में खबरें आईं कि प्रधानमंत्री ने उन्हें फोन पर बधाई दी है.
Embed
मई के आखिर और जून की शुरुआत में दिल्ली से लेकर लखनऊ तक एक के बाद हुई बैठकों ने बीजेपी हाईकमान की योगी से नाराजगी की अपुष्ट खबरों को और बल दिया. पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश संगठन के महामंत्री सुनील बंसल और संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की बैठक हुई. फिर दत्तात्रेय होसबोले और सुनील बंसल लखनऊ पहुंचे थे. वहां दोनों नेताओं ने अलग-अलग बैठक की थी. दत्तात्रेय होसबोले ने जहां संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक लिया, वहीं सुनील बंसल ने मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक की थी. बीजेपी के संगठन मंत्री बीएल संतोष ने लखनऊ में दो दिन तक लगातार एक-एक करके पार्टी पदाधिकारियों और राज्य सरकार के मंत्रियों से भी मुलाकात की थी. केशव मौर्य का बयान एक के बाद एक हो रही इन बैठकों के बाद ये सवाल पूछा जाने लगा था कि क्या योगी ही 2022 में बीजेपी के सीएम फेस होंगे. इन चर्चाओं को और बल दिया उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान ने. इसमें केशव मौर्य ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा, ये केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा. इसके बाद उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच मनमुटाव की खबरें भी आईं. जिसके बाद योगी आदित्यनाथ आरएसएस के पदाधिकारियों के साथ साढ़े चार साल में पहली बार केशव मौर्य के घर पहुंचे थे.
Embed
फिलहाल अमित शाह ने लखनऊ में अपनी पहली ही रैली में योगी आदित्यनाथ को 2022 में मुख्यमंत्री का चेहरा बताकर इन अटकलों को खारिज कर दिया है. 2017 में जब बीजेपी ने यूपी की सत्ता में वापसी की थी तब अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. 2019 में गृहमंत्री बनने के बाद वे कई बार लखनऊ आ चुके हैं, लेकिन पार्टी मुख्यालय में संगठन की बैठक लेने पहली बार आए हैं. मिशन 2022 को धार देने के लिए अमित शाह संगठन के पदाधिकारियों के साथ पांच बैठक करेंगे.

Advertisement

Advertisement

()