शूटिंग-प्रोडक्शन से लेकर बॉक्स ऑफिस तक है दंगल दंगल. लेकिन चारों खाने चित्त करदेगी, पुर्जे फिट कर देगी, पेच पलट कर देगी. क्योंकि ये फिल्म धाकड़ है. आमिर खान,फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा के लीड रोल वाली फिल्म 'दंगल' ने कमाई कीशुरुआत कुछ मद्धम की थी, लेकिन अब रफ्तार पकड़ ली है. फिल्म बनाने वालों ने अपनेआंखों का लेंस जूम करके 400 करोड़ के जादुई आंकड़े पर कर लिया होगा. फिल्म रिलीजको 12 दिन बीत गए हैं और कमाई अभी फुल स्पीड से जारी है. दंगल अब तक भारत में 284करोड़ कमा चुकी है. बीते सोमवार को फिल्म ने 13.45 करोड़ कमाए. सिर्फ 16 करोड़ औरकमाने हैं 'भाई' को पटखनी देने के लिए. सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' ने भारत मेंकुल 300.45 करोड़ कमाए थे. विदेश में कमाई के मामले में भी 'दंगल' 150 करोड़ के पारनिकल गई है. नया रिकॉर्ड बनाते हुए यह ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा बिजनेस करनेवाली भारतीय फिल्म बन गई है. यहां इसने 2.22 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर (10 करोड़ सेज्यादा) का बिजनेस किया. इससे पहले आमिर खान की ही 'पीके' ने 2.11 मिलियनऑस्ट्रेलियाई डॉलर कमाए थे. फिलहाल, कमाई की गुंजाइश बरकरार है. अभी सिनेमाघरों मेंकोई बड़ी फिल्म नहीं आ रही. इसलिए 'दंगल' कमाई के नए रिकॉर्ड बना सकती है.सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्में:1. PK: 790 करोड़ 2.बाहुबली: 650 करोड़ 3.बजरंगी भाईजान: 626 करोड़ 4.सुल्तान:558.25 करोड़ 5.धूम 3: 540 करोड़--------------------------------------------------------------------------------'दंगल' पर चोखा माल1. 'उड़ान' में रोनित रॉय अगर 'विलेन' था, तो 'दंगल' का आमिर 'हीरो' क्यों?2. इस हिसाब से 'सुल्तान' से बहुत आगे निकल जाएगी 'दंगल'3. फिल्म रिव्यू: दंगल