The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • amir hamza lashkar commander jamat ud dawa associate shot by unknown gunmen in lahore pakistan

आतंकी आमिर हमजा कौन है? जिसे लाहौर में एक न्यूज चैनल के बाहर कोई गोली मार गया

Amir Hamza भारत में हुए कई हमलों में शामिल था. US Treasury Department के मुताबिक आमिर हमजा, लश्कर-ए-तैयबा (LET) की सेंट्रल एडवाइजरी कमेटी का मेंबर है. यानी हर बड़े हमले में उसकी भूमिका होती है. आमिर हमजा कोई छोटा आतंकी नहीं, बल्कि एक समय वो हाफिज सईद का खास था. 2001 से 2010 तक लश्कर में नए लड़कों की भर्ती में हमजा की बड़ी भूमिका थी.

Advertisement
pic
16 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 16 अप्रैल 2026, 04:14 PM IST)
lashkar commander jamat ud dawa associate amir hamza shot by unknown gunmen in lahore pakistan
लश्कर का आतंकी आमिर हमजा (PHOTO-X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के को-फाउंडर और घोषित आतंकी आमिर हमजा को 'अज्ञात बंदूकधारियों' (Unknown Gunmen) ने गोली मार दी है. लाहौर में एक न्यूज चैनल के ऑफिस के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमजा को गोली मार दी है. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. एक साल से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब हमजा पर हमला हुआ है. इससे पहले मई 2025 में लाहौर में उसके घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने उसे गोली मारी थी, लेकिन वो बच गया. आमिर हमजा कोई छोटा आतंकी नहीं, बल्कि एक समय वो हाफिज सईद का खास था. 2001 से 2010 तक लश्कर में नए लड़कों की भर्ती में हमजा की बड़ी भूमिका थी. हमजा ने न सिर्फ कश्मीर, बल्कि पंजाब में खालिस्तानी आतंकवाद को भी हवा देने का काम किया था.

आमिर हमजा घोषित आतंकी है 

आमिर हमजा को साल 2012 में US ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया हुआ है. ट्रेजरी डिपार्टमेंट की वेबसाइट के मुताबिक आमिर हमजा, लश्कर-ए-तैयबा (LET) की सेंट्रल एडवाइजरी कमेटी का मेंबर है. यानी हर बड़े हमले में उसकी भूमिका होती है. LET के चीफ हाफिज मुहम्मद सईद का खास आदमी है. इसके अलावा वो आतंकी अब्दुल रहमान मक्की का भी करीबी है. हमजा न सिर्फ हमलों में, बल्कि LET से जुड़ी एक चैरिटी भी चलाता था. 2010 तक, वह LET की एक यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट में अधिकारी और मेंबर रहा. इस ट्रस्ट की कमान भी हाफिज सईद के हाथ में ही थी.

2010 आते-आतेे हमजा की जिम्मेदारियों में एक और काम शामिल हुआ. ये काम LET की ओर से उनकी प्रोपोगैंडा वाली सामग्री का प्रचार-प्रसार करवाना था. हमजा इसमें माहिर था. वो जिस तरह से युवाओं का ब्रेनवाश करता था, वैसा बहुत कम लोग कर पाते थे. यही वजह थी कि वो हाफिज सईद का खास बनता गया. इसके अलावा उसने प्रोपोगैंडा फैलाने के लिए LET का अखबार शुरू किया और खुद उसका संपादक भी बन गया. उसके कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, जब पाकिस्तान ने लश्कर के कुछ मेंबर्स को गिरफ्तार किया, तो उनकी रिहाई के लिए बनी LET की नेगोशिएशन टीम में हमजा सबसे प्रमुख नामों में से एक था.

भारत में भी हमले करवाए

भारत में लश्कर ने जो भी अटैक किए, उसमें हमजा किसी न किसी तरह से शामिल रहा है. लेकिन कुछ ऐसे हमले भी थे, जहां उसकी डायरेक्ट भूमिका थी. इन हमलों में-

  • IISc अटैक: साल 2005 में बेंगलुरू स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस पर आतंकी हमला हुआ. आतंकियों का टारगेट यहां होने वाली इंडियन साइंस कांग्रेस थी. इस हमले में शामिल आतंकी आजतक पकड़े नहीं जा सके.
  • RSS हेडक्वार्टर अटैक: 2006 में नागपुर स्थित आरएसएस के हेडक्वार्टर पर हमला हुआ. इस हमले में दोनों आतंकी मारे गए थे. आमिर हमजा ने इस हमले को अबु सैफुल्लाह के साथ मिलकर अंजाम दिया था. सैफुल्लाह की 18 मई, 2025 को 'अज्ञात बंदूकधारियों' ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. 
  • Sunjwan आर्मी कैंप: 2018 में 3 आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के संजवान में इंडियन आर्मी के एक कैंप पर अटैक किया. इस हमले में 6 सैनिक, और एक सिविलियन मारे गए थे.

इसके अलावा हमजा ने 2008 के मुंबई हमलों को अंजाम देने में भी लॉजिस्टिकल सपोर्ट दिया था.

वीडियो: मुंबई हमले के पीड़ित तौफीक बोले- 'कसाब की तरह राणा को बिरयानी मत खिलाना'

Advertisement

Advertisement

()