इंडिया अब देख सकेगा अपने फेवरेट शो 'ऑन-डिमांड'
इंडिया में नेटफ्लिक्स लाइव हो चुका है अपने सभी ओरिजिनल वीडियो के साथ.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
अमेरिका की पॉपुलर इंटरनेट वीडियो वेबसाइट नेटफ्लिक्स आ गयी है इंडिया. जिसका सब्सक्रिप्शन आप ले पाओगे 500 रूपए पर मंथ में.
लास वेगस में हो रहे एक इलेक्ट्रॉनिक्स शो में नेटफ्लिक्स ने अनाउंस किया कि अब वो 190 नए देशों में खुद को लेकर आ रहे हैं. इंडिया में नेटफ्लिक्स लाइव हो चुका है अपने सभी ओरिजिनल वीडियो के साथ. अगर आपको HD सब्सक्रिप्शन या प्रीमियम सर्विस चाहिए तो 800 रूपए देने होंगे.
https://twitter.com/netflix/status/684793693551771648
नेटफ्लिक्स का इंडियन वर्जन थोड़ा अलग होगा. मतलब बॉलीवुड और रीजनल फिल्में भी देखने को मिलेंगी यहां. दूसरे भारतीय चैनलों की तरह अभी नेटफ्लिक्स में किसी भी तरह की सेंसरशिप नहीं है. न ही सेंसर बोर्ड ने अभी नेटफ्लिक्स की तरफ देखा है. पब्लिक के रेस्पॉन्स को देखकर कंपनी अपना आगे का प्लान तय करेगी.
ये बता दें कि नेटफ्लिक्स के शो दुनिया भर में देखे जाते हैं. 'डेयरडेविल', 'हाउस ऑफ कार्ड्स' और 'ऑरेंज इस द न्यू ब्लैक' टाइप के इनके कई शो दुनिया वालों को 'हुक' कर चुके हैं. बिंज-वॉचिंग यानी एक टीवी सीरीज के लगातार कई एपिसोड पागलों की तरह देख जाना दुनिया को नेटफ्लिक्स की देन है. चूंकि नेटफ्लिक्स ऑन-डिमांड विडियो दिखाता है, आपको अपने फेवरेट शो के टेलीकास्ट होने के लिए बार-बार घड़ी की ओर नहीं देखना पड़ता.

