The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • america senator lindsey graham tariff on india donald trump narendra modi congress vs pm

भारत के राजदूत ने अमेरिका में टैरिफ को लेकर क्या कह दिया जो कांग्रेस सरकार को घेरने लगी?

Donald Trump ने Russia से तेल खरीदना जारी रखने पर India को टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है. ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi उनकी नाराजगी के बारे में जानते हैं.

Advertisement
Lindsey Graham, Donald Trump, narendra modi, Oil, Russain, Russain oil, India, tariff
राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (बीच में) से साथ पत्रकारों से बात करते अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम (सबसे बााएं). (स्क्रीनग्रैब: X @INCIndia)
pic
मौ. जिशान
5 जनवरी 2026 (अपडेटेड: 5 जनवरी 2026, 06:40 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के सामने एक अमेरिकी सांसद के बयान ने भारत में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है. US सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने दावा किया कि अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने वॉशिंगटन से टैरिफ कम करने की अपील की है. उन्होंने यह भी कहा कि टैरिफ घटाने की अपील के साथ भारत ने रूस से तेल की खरीद में कटौती का भी जिक्र किया है.

ग्राहम ने यह बयान ट्रंप के सामने दिया. ट्रंप एयरफोर्स वन प्लेन में सवार होते समय मीडिया से मुखातिब थे. ग्राहम भी उनके साथ थे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राहम ने कहा,

Image embed

उन्होंने आगे कहा,

Image embed

लिंडसे ग्राहम का बयान सामने आया तो कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर ले लिया. विपक्ष पार्टी ने आरोप लगाया कि ट्रंप को खुश करने के लिए भारत ने अपने अच्छे दोस्त रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है.

कांग्रेस ने X पर लिखा,

Image embed
Image embed

लिंडसे ग्राहम का बयान ऐसे समय पर आया है, जब खुद ट्रंप ने रूसी तेल की खरीद जारी रखने पर भारत को टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है. ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी नाराजगी के बारे में जानते हैं. उन्होंने जोर दिया कि भारत ने उनकी चिंताओं को दूर नहीं किया, तो टैरिफ बढ़ाया जा सकता है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा,

Image embed

ट्रंप की भारत को नई चेतावनी ऐसे समय में आई है जब वॉशिंगटन में रूस के साथ भारत के एनर्जी ट्रेड पर जांच बढ़ रही है. वहीं, नई दिल्ली ने देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए रूस से तेल खरीद को जरूरी बताया है.

ये टिप्पणी राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच टेलीफोन पर बातचीत के कुछ ही हफ्ते बाद आई. इसमें दोनों नेताओं ने टैरिफ से जुड़े तनाव के बावजूद आपसी व्यापार संबंधों में तेजी बनाए रखने की अहमियत पर जोर दिया था.

वीडियो: अमेरिका का वेनेज़ुएला पर हमला, भारत ने क्या रुख अपनाया, व्यापार की स्थिति क्या होगी?

Advertisement

Advertisement

()