The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • america 16 aircraft down damage reaper drones amid iran conflict bloomberg claims

'यूएस के 16 एयरक्राफ्ट तबाह हुए और... ', अमेरिकी मीडिया संस्थान ने सच्चाई खोल कर रख दी

America-Israel-Iran War: अमेरिकी मीडिया संस्थान ब्लूमबर्ग ने बताया है कि ईरान के खिलाफ जंग में अब तक अमेरिका के 16 मिलिट्री एयरक्राफ्ट तबाह हो चुके हैं. कब, कैसे और कहां? ये सब भी बताया है. अमेरिकी ड्रोन्स के तबाह होने को लेकर भी जानकारी दी है.

Advertisement
pic
pic
प्रगति चौरसिया
| शुभम कुमार
20 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 01:56 PM IST)
16 american fighter aircraft down
ईरानी हमले में अमेरिका के 9 MQ9 रीपर ड्रोन गिराए गए हैं. (फोटो- @GenAtomics_ASI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को 20 दिन बीत चुके हैं. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से कई हवाई हमले हुए. ज़ाहिर है जंग में नुकसान भी दोनों का हुआ है. इसी पर अमेरिकी मीडिया संस्थान ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट छापी है. उसके मुताबिक़ अमेरिका को भी इस जंग में भारी नुकसान पहुंचा है. दावा है कि ईरानी हमले में अमेरिका के कई मिलिट्री एयरक्राफ्ट, ड्रोन, फाइटर जेट और रिफ्यूलिंग विमान को नुकसान पहुंचा है.  

ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में यूएस डिफेंस के नुकसान का हिसाब दिया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 28 फरवरी, जब से ये जंग शुरू हुई है तब से अब तक अमेरिका के 16 मिलिट्री एयरक्राफ्ट तबाह किए जा चुके हैं. एनिमी फायर में 10 रीपर ड्रोन हिट किए गए और आधे दर्जन विमान को बुरी तरह नुकसान पहुंचा है. 

कौन-से अमेरिकी फाइटर जेट्स गिरे? 

रिपोर्ट के मुताबिक़, कुवैत में 3 अमेरिकी F-15 फाइटर जेट्स गिरे थे. अमेरिका ने दावा किया था कि ये फ्रेंडली फायर में गिरे हैं. ईराक में KC-135 स्ट्रैटोटैंकर रिफ्यूलिंग के दौरान गिरा था. इसमें सवार 6 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई थी. तब ईराक के रेजिस्टेंस ग्रुप ने इसे मार गिराने का दावा किया था. लेकिन अमेरिका की तरफ से ये स्टेटमेंट आया कि ये न तो फ्रेंडली फायर में गिरा न ही रेजिस्टेंस ग्रुप ने इसे ढेर किया है. कहा गया कि इसकी जांच चल रही है. 

सऊदी अरब में भी अमेरिका के KC-135 स्ट्रैटोटैंकर पर अटैक हुआ. ये रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट तब एयरफील्ड में पार्क किए गए थे. रिपोर्ट में दावा किया गया कि ये स्ट्रैटोटैंकर ईरानी मिसाइल हमले में क्षतिग्रस्त हुए थे. केसी-135, 60 सालों से भी अधिक समय से अमेरिकी सेना में ऑपरेशनल हैं. इसमें आम तौर पर तीन क्रू मेंबर होते है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका का F-35 फाइटर जेट ईरान के हमले का निशाना बना, इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी: रिपोर्ट

अमेरिका के कितने ड्रोन गिराए?

ईरानी हमले में कई अमेरिकी ड्रोन गिराने का भी दावा किया गया है. ब्लूमबर्ग ने जंग की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी के हवाले से बताया कि ईरान अबतक 9 MQ-9 रीपर ड्रोन हवा में मार गिरा चुका है. ये unscrewed ड्रोन्स थे. जिनमें कोई भी क्रू मेंबर नहीं था. रीपर ड्रोन को भी निशाना बनाया गया था. रीपर एक अटैक ड्रोन है. 50 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है, इसलिए इसे पकड़ना भी बहुत मुश्किल है.

इसके अलावा ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने भी दावा किया है कि उसने अमेरिकी F-35 फाइटर जेट पर हमला किया है. IRGC ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है. 

ब्लूमबर्ग ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी सेन्ट्रल कमांड से इस पर सवाल किया, लेकिन उन्होंने टिप्पणी करने से मना कर दिया. वहीं, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया कि अमेरिकी हमले ने ईरान के लगभग 60% मिसाइल लॉन्चर्स को तबाह कर दिया है.

वीडियो: क्या अमेरिका अपने ही कर्ज़ के बोझ तले दब रहा है? 39 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज बकाया

Advertisement

Advertisement

()