The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ambulance stuck in jam due to protest over AAP MLA Amanatullah Khan's arrest

AAP का विधायक गिरफ्तार हुआ है और आप को अपने मरीज की पड़ी है!

'पुलिस हमारे एमएलए को ले गई है, उसका आपको दर्द नहीं है.'

Advertisement
pic
25 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 25 जुलाई 2016, 06:38 AM IST)
Img The Lallantop
AAP एमएलए की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन में जाम में फंसे लोग
Quick AI Highlights
Click here to view more
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान गिरफ्तार हुए. उन पर एक महिला को रेप और कत्ल की धमकी देने का आरोप है. अब यह तो अदालत तय करेगी कि विधायक ने ऐसा किया या नहीं. लेकिन उनके खैरख्वाह सड़कों पर उतर आए. और पहले से ट्रैफिक जाम में मर रहे दिल्ली वालों का जीना और मुहाल कर दिया.
अमानतुल्लाह खान के समर्थकों ने कालिंदी कुंज के इलाके में सड़क जाम कर दी. इस जाम में हजारों लोग फंस गए. जाम में मरीज भी फंसे. हॉस्पिटल में मरीजों से मिलने जा रहे दोस्त और घरवाले फंसे. इस जाम के कुछ वीडियो आए हैं. एक वीडियो में एक महिला चिल्ला रही है - ये क्या बदतमीजी है. ये क्या तरीका है. रास्ता क्लियर करो.
AAP के प्रदर्शन से लगा ट्रैफिक जाम
AAP के प्रदर्शन से लगा ट्रैफिक जाम

समर्थकों में से एक कहता है, 'पुलिस हमारे एमएलए को ले गई है, उसका आपको दर्द नहीं है. पेशेंट हम निकलवा देंगे.' तो वो कहती है, 'पेशेंट नहीं निकलवाना है. मुझे हॉस्पिटल जाना है. पेशेंट हॉस्पिटल में है.'
लीवर कैंसर के मरीज को अस्पताल ले रहे एक आदमी ने कहा - इस तरीके से एमएलए को ढूढ़ेंगे ये लोग. इस तरीके से रोड ब्लॉक करेंगे और निकलने भी नहीं देंगे.
एम्बुलेंस को रास्ता न देने के लिए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 431 और 341C के तहत एफआईआर दर्ज की है.

Advertisement

Advertisement

()