The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • amazing women of Pakistan who set new records

सबके मजे लेकर सुट्ट करती हैं गोगी की पाकिस्तानी अम्मी

पाकिस्तान की वो कौन औरतें हैं, जिन्होंने बैन, बयान और मर्दानी बात को ठेंगा दिखाते हुए नाम कमाया.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
विकास टिनटिन
1 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 31 मार्च 2016, 02:33 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
हम दोनों एक साथ आजाद हुए थे. ख्याल और ग्रोथ की स्पीड भी एक सी रही. दोनों के कुछ जाबड़ लोग नसीब हुए. जिन्होंने सारे बैरियर तोड़ते हुए काम किए. लड़ाई लड़ी. अपना नाम बनाया. और पूरी दुनिया में अपने मुल्क का नाम रौशन किया. इंडिया के बारे में तो आप जानते ही हो. हम यहां आपको बताएंगे पाकिस्तान की ऐसी ही औरतों के बारे में, जिन्होंने सबको ठेंगा दिखाते हुए काम किया. 1. बेगम नुसरत भुट्टो खास बात : यूएन में पाकिस्तान का नेतृत्व शॉर्ट नोट्स: बेनजीर भुट्टो की मम्मी और जुल्फिकार अली भुट्टो की बेगम साहिबा. यूनाइटेड नेशन ने पहली मर्तबा वूमेन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था. साल था 1975. इस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान का नेतृत्व करने का जिम्मा नुसरत के जिम्मे था. वजह पूछेंगे तो साफ समझ लीजिए, नुसरत के हब्बी उस वक्त पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे. तो घर जैसी ही बात समझिए.
Image embed
2. डॉ फहमिदा मिर्जा खास बात : नेशनल असेंबली की पहली महिला स्पीकर शॉर्ट नोट्स: पाकिस्तान की 18वीं नेशनल असेंबली की स्पीकर. साल था 2013. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी सत्ता में थी. पाकिस्तान के इतिहास में ये पहली दफा था जब कोई महिला नेशनल असेंबली की स्पीकर बनी हों. फहमिदा ने 1982 में लियायत यूनिवर्सिटी से डॉक्टरी की पढ़ाई की थी. फहमिदा नेतानगरी के अलावा एक सफल बिजनेस वूमेन भी हैं. एडवरटाइजिंग कंपनी है.
Image embed
3. निगार नजर खास बात: पाकिस्तान की जानी मानी पहली महिला कार्टूनिस्ट
Image embed
शॉर्ट नोट्स: कार्टून्स हम सबने देखे हैं. कॉमिक्स में, टीवी में और अखबारों में. निगार को पाकिस्तान की पहली महिला कार्टूनिस्ट के तौर पर जाना जाता है. निगार का कार्टून कैरेक्टर गोगी ने शहरों में महिलाओं के संघर्ष को बयां किया. गोगी जमकर हिट हुआ. अभी करप्शन के खिलाफ Gogi says no to Corruption मुहीम शुरू की है.
Image embed
4. मलाला यूसुफजई खास बात: पाकिस्तान की पहली महिला नोबेल विजेता शॉर्ट नोट्स:  स्वात घाटी में रहने वाली 13 साल की मलाला ने तहरीक-ए-तालिबान की क्रूरता के बारे में बीबीसी के लिए डायरी लिखी. आजाद ख्यालों के चलते आतंकियों का शिकार बनीं, उम्र थी 14 साल. सिर पर गोली लगी. दुनियाभर से समर्थन, दुआएं मिलीं. जान बच गई. मुल्क छोड़ कर ब्रिटेन के शहर बर्मिंघम जा बसीं. दिसंबर 2014 को महिलाओं के हक, शिक्षा की कोशिशों के लिए मलाला को नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया. भारत के कैलाश सत्यार्थी भी इस पुरस्कार में मलाला के साझेदार बने थे.
Image embed
5. बिलकिस एधी खास बात: द मदर ऑफ पाकिस्तान शॉर्ट नोट्स:  गीता पाकिस्तान से इंडिया लौट आई है. पाक में जिस फैमिली ने गीता का ख्याल रखा था. बिलकिस उसी एधी फाउंडेशन की फीमेल हेड हैं. पति अब्दुल सत्तार एधी के साथ बिलकिस करीब 16 हजार बच्चों को बचा चुकी हैं. पेशे से नर्स बिलकिस को इंडिया समेत कई मुल्कों में अपनी नेकी के लिए अवॉर्ड मिल चुके हैं.
Image embed
6. समीना बेग खास बात: माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली पाकिस्तानी महिला शॉर्ट नोट्स: तारीख थी 19 मई 2013.  समीना बेग वो पहली पाकिस्तानी महिला, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की थी. इसके अलावा सबसे कम उम्र (21 साल) में माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने वाली पहली मुस्लिम महिला का रिकॉर्ड भी समीना के नाम ही है. समीना के साथ इस सफर में दो भारतीय जुड़वा बहनें नूंगसी और तासी मलिक भी साथ थीं.
Image embed
7. बेनजीर भुट्टो खास बात: पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री शॉर्ट नोट्स: जुल्फिकार अली भुट्टो की बेटी. 1988 में पहली बार बेनजीर पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनीं.  1996 में भ्रष्टाचार के आरोप में बेनजीर सरकार बर्खास्त कर दी गई. 1999 में पाकिस्तान छोड़ा और दुबई जाकर रहने लगीं. जांच हुई, भ्रष्टाचार के आरोप सही साबित नहीं हुए. वतन लौटीं. चुनाव कैंपेन के दौरान आतंकी हमले में मारी गईं. पति आसिफ अली जरदारी कमिशन लेने की आदत की वजह से 'पाकिस्तान के मिस्टर 10 पर्सेंट' कहलाए. बेनजीर ने ऑटोबायोग्राफी लिखी, 'द डॉटर ऑफ ईस्ट'.
Image embed
8. हिना रब्बानी खार खास बात: पाकिस्तान की पहली महिला विदेश मंत्री शॉर्ट नोट्स:  पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के एक धांसू नेता हुए गुलाम नूर रब्बानी खार, तगड़ी जमीन जायदाद के मालिक. उनकी बेटी हैं हिना. बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की. बिलावल भुट्टो से अफेयर के किस्से खूब उड़े लेकिन ब्याह हुआ बिजनेसमैन फिरोज से. फिरोज का इस्लामाबाद और लाहौर में पोलो लाउंज हैं.  हिना 2013 तक करीब 2 साल पाक की विदेश मंत्री रहीं.

Advertisement

Advertisement

()