नीतीश तो फिर CM बन गए, अब तेजस्वी का क्या होगा!
साथ में ये भी जानिए कि तेजस्वी के ऊपर कौन-कौन से आरोप हैं.

बिहार के उप-मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद इस्तीफा नहीं दिया, तो खुद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे के महज 16 घंटों के भीतर ही नीतीश फिर अपनी कुर्सी पर सवार हो गए, लेकिन मुश्किलें तेजस्वी की बढ़ गईं.
उप-मुख्यमंत्री रहते हुए भले CBI ने रेल रत्न होटल आवंटन घोटाले में तेजस्वी से पूछताछ नहीं की, लेकिन अब CBI कभी भी उनके घर या दफ्तर का दरवाजा खटखटा सकती है. इसके अलावा बेनामी संपत्ति के मामले में आयकर विभाग पहले ही उनके पीछे पड़ा है, जिसमें और तेजी आने की संभावना है. आयकर विभाग ने तेजस्वी की संपत्तियों की पहचान कर रखी है. इससे आगे बढ़ते हुए विभाग इन बेनामी संपत्तियों को जब्त करने के लिए उन पर नोटिस चिपका सकती है. साथ ही, तेजस्वी की बड़ी बहन मीसा और उनके पति शैलेश पर प्रवर्तन निदेशायल शिकंजा कस सकता है.
आरोप, जो बीजेपी ने तेजस्वी के परिवार पर लगाए हैं
#. रेलवे के टेंडर
सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक राकेश अस्थाना के मुताबिक लालू ने रेलमंत्री रहने के दौरान 2004 से 2009 के बीच दो होटलों की देखभाल के लिए जिस प्राइवेट कंपनी को टेंडर दिया था, उसने लालू को टेंडर के एवज में तीन एकड़ जमीन दी. इसमें लालू और तेजस्वी के साथ कुछ अन्य लोगों पर प्रिवेंशन ऑफ करप्शन ऐक्ट, 1988 के तहत केस दर्ज किया गया है.
#. फ्री में लिया था गिफ्ट
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि तत्कालीन डिप्टी सीएम तेजस्वी और उनके भाई तेजप्रताप के पास एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की बेनामी संपत्तियां हैं. इसके अलावा करोड़ों रुपए के गिफ्ट के लेन-देन के आरोप भी हवा में उछलते रहे. तेजस्वी और तेजप्रताप को चाचा और नाना से मिले उपहारों की कीमत भी करोड़ों में बताई गई, जिसकी जांच चल रही है. लालू की बेटी हेमा यादव और पत्नी राबड़ी देवी को उनके नौकर ललन चौधरी ने 2014 में करीब एक करोड़ रुपए की जमीन दान में दी थी. ललन के नाम से बीपीएल कार्ड भी बना हुआ है. ये भी जांच के दायरे में है.
#. मॉल में तेजस्वी की हिस्सेदारी
बीजेपी नेता का आरोप है कि पटना में जहां लालू परिवार का मॉल बन रहा है, उसकी जमीन पार्टी नेता प्रेमचंद गुप्ता ने लालू के बेटों के नाम की है. प्रेम गुप्ता की कंपनी इस मॉल की जमीन की मालिक थी और बाद में उसने इसे लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी और उनके बेटों तेजप्रताप और तेजस्वी यादव के नाम कर दिया.
बहन मीसा भी जांच के घेरे में
तेजस्वी की बड़ी बहन मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार के कई ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर चुकी है. इसके अलावा 8000 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी पूछताछ हुई है. फर्जी कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपए ब्लैक से वाइट करवाने का है.
दी लल्लनटॉप के लिए ये आर्टिकल अविनाश ने लिखा है.
ये भी पढ़ें:
26 जुलाई की शाम से अब तक: क्या हुआ, कब हुआ, कैसे हुआ
मैं अंतरात्मा हूं… मौकापरस्त हूं
क्या पीएम मोदी ने नीतीश को 12 घंटे पहले इस्तीफे की बधाई दे दी थी?
7 से 26 जुलाई के बीच यूं लिखी गई नीतीश के इस्तीफे की स्क्रिप्ट
नीतीश कुमार के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बयान दिल तोड़ने वाला है!
इन वजहों से नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
इधर नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया, उधर ट्विटर पर ताजिये निकाल दिए गए
उस मर्डर केस की पूरी कहानी, जिसमें नीतीश कुमार आरोपी हैं
नीतीश अब क्या करने वाले हैं, ये 30 साल पहले की बात से पता चलता है
