इलाहाबाद का मानी उमरपुर. मुहर्रम की मजलिसे हो रही हैं. ऐसी ही एक मजलिस शनिवार कोरही थी. तभी एक बुर्के वाली 'औरत' को लोग पीटने लगे. खूब पीटे गए. खोपड़ी से बुर्काहटा तो मालूम चला कि पिटने वाली कोई औरत नहीं, विश्व हिंदू परिषद के नेताजी अभिषेकयादव है.ये VHP लीडर अभिषेक डिस्ट्रिक लेवल के हैं. बीजेपी जिला पंचायत मेंबर शिप्रा यादवके पति भी हैं. बताते हैं कि ये कई लोगों के साथ बुर्के में गए थे. लेकिन जैसे हीथप्पड़ों की बरसात हुई, अभिषेक यादव को छोड़कर सारे भाग लिए. लोगों ने अभिषेक यादवको कसके कूटकर पुलिस के हवाले कर दिया है.अभिषेक यादवपुलिस ने अभिषेक यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. अभिषेक यादव पर आरोप ये है किये औरतों के साथ बदसलूकी + बदतमीजी कर रहे थे. हालांकि अभिषेक की फैमिली कहती है,'अभिषेक तो घर लौट रहा था. तभी उसपर कुछ लोगों ने अटैक कर दिया. अभिषेक के पास सेसामान भी लूटा.' अब बाजार से लौटते वक्त विश्व हिंदू परिषद् के नेता बुर्का पहनतेहैं, ऐसा कोई प्रावधान नया बना हो तो उसकी जानकारी हमें नहीं है.कहा ये भी जा रहा है कि अभिषेक यादव बुर्का पहने जबरन किसी के घर में घुस बैठे थे.अभिषेक के यादव खिलाफ शिकायतशिकायत करने वाले मुकीम उद्दीन ने कहा, 'मजलिस के दौरान औरतें एक तरफ थीं और आदमीएक तरफ. तभी अभिषेक बुर्का पहनकर वहां पहुंचा. अभिषेक इलाके में दंगा फैलाना चाहरहा था. ये वहां बैठी औरतों के साथ छेड़छाड़ भी कर रहा था. मेरी दरख्वास्त है किअभिषेक को सजा दी जाए ताकि दशहरा और मुहर्रम शांतिपूर्वक मनाया जा सके.'अच्छा ये जो अभिषेक यादव हैं. इनको लेकर कई पोस्टर भी लोकल इलाकों में लगते हैं.नाम के आगे हिंदू लिखा होता है. इसलिए हमने भी इनके नाम के आगे हेडिंग में हिंदूलिख दिया है. साथ में होती है जहरीले बयान देने वाले बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथकी तस्वीर.