The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Allahabad University Holland Hall Hostel protest on washout, six students arrested

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अब क्या बवाल हो गया, इस हॉस्टल का एक-एक कमरा खाली कराया गया

पुलिस ने कुछ छात्रों पर हिरासत में ले लिया है.

Advertisement
Protests at Allahabad University over hostel washout, six students arrested
इलाहाबाद यूनिवर्टिसी के हॉस्टल में बवाल (आजतक फोटो)
pic
पुनीत त्रिपाठी
20 मई 2023 (अपडेटेड: 20 मई 2023, 03:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बड़ा बवाल हो गया. शनिवार, 20 मई की सुबह इस यूनिवर्सिटी के हॉलैंड हॉल हॉस्टल को पुलिस ने खाली करवाया. इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी. इसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया था कि इस हॉस्टल को खाली करवाया जाए. पुलिस इसी आदेश पर एक्शन ले रही थी. हालांकि, हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने इसका जमकर विरोध किया. जिसके बाद पुलिस ने आधे दर्जन छात्रों पर हिरासत में ले लिया है.

क्या है पूरा मामला?

आजतक से जुड़े पंकज श्रीवास्तव से मिली जानकारी के मुताबिक इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का हॉलैंड हॉल हॉस्टल ट्रस्ट संचालित करता है. ट्रस्ट के अधिकारियों का मानना है कि हॉस्टल में 18 पुराने छात्र और 8 नए छात्र ही ऐसे हैं, जो वैध तरीके से यहां रहते हैं. जबकि इस हॉस्टल में 200 कमरे हैं, जिसमें 300 से ज्यादा छात्र रहते हैं. यानी 300 से ज्यादा में से सिर्फ 26 छात्रों को वैध बताया गया. हॉस्टल को खाली कराने की कार्रवाई शनिवार सुबह को की गई. बवाल ना हो इसलिए बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी (PAC), और आरएएफ (RAF) को तैनात किया गया था. फायर ब्रिगेड की टीम भी मौजूद थी. इसके बावजूद छात्रों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद 6 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

पुलिस और छात्रों ने क्या कहा?

छात्रों का कहना है कि हॉस्टल खाली कराने से पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया था. कुछ कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं सामने हैं. ऐसे में छात्रों का सवाल है कि वो अपना सामान लेकर कहा जाएंगे. उनके सामने कोई विकल्प नहीं बचा है और प्रशासन ने भी उन्हें मझधार में छोड़ दिया है. एक छात्र ने आजतक से बात करते हुए कहा -

Embed

पुलिस अधिकारी ने कहा -

Embed

बता दें, इसके पहले पुलिस ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल को भी वाश आउट (खाली) कराया था. मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल से ही उमेश पाल शूटआउट का साजिशकर्ता सदाकत खान गिरफ्तार किया गया था. आरोप है कि हॉलैंड हॉल हॉस्टल में भी कई अपराधी प्रवृत्ति के लोग अवैध कब्जा कर रह रहे थे. ये लोग आसपास के इलाके में आपराधिक घटनाओं में भी शामिल होते थे.

वीडियो: सोशल लिस्ट: रणवीर इलाहाबादिया पॉडकास्ट में नॉडिंग करते हुए मीम बने, डार्क मीमर्स को ऐसा जवाब दिया | Social List

Advertisement

Advertisement

()