पाकिस्तान के चाय वाले अरशद की तो लाइफ बन गई. सोशल मीडिया का दहकच्चर किसी को भीलाइम लाइट में ला देता है. चाय वाले के बाद नंबर सब्जी वाली का लगा. #Tarkariwaliट्रेंड कर रहा है दो दिन से. चाय वाले की एक फोटो थी. सब्जी वाली की दो हैं."खूबसूरती तो मन में होती है" कहने वाले भी इसको खूबसूरत कह रहे हैं. क्यूरियॉसिटीये बढ़ी कि भैया बिटिहनी का नाम गांव पता लगाया जाए.Image: Facebookतो सुनो भाई कान इधर लाओ. लड़की का नाम कुसुम श्रेष्ठ है. नेपाल में जिला गोरखा है.वहीं भूम्लिचोक देवस्थान है. वहीं की रहने वाली है. इसी जिले में पिछली बार भूकंपआया था. कुसुम, ज्ञानू और चंद्र नारायण श्रेष्ठ की इकलौती दुलारी हैं.Image: FBश्रेष्ठ फैमिली की गुजर बसर खेती से होती है. मम्मी पापा सब्जी उगाते हैं और बिटियापास के बाजार में बेचती है. पढ़ाई करती हैं, अभी 11वीं में हैं. स्कूल पास ही केचितवन जिले में है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:करण जौहर को अगली फिल्म की स्टारकास्ट मिल गई है!