The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • alcoholic son murder parents contract killing Telangana

तेलंगाना: शराबी बेटे से तंग आए मां-बाप, 8 लाख की सुपारी देकर 'मरवा' दिया

माता-पिता के मुताबिक, बेटा उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था.

Advertisement
telangana couple allegedly murdered drunkard son khammam news four arrested
सांकेतिक तस्वीर. (आजतक)
pic
ज्योति जोशी
2 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 2 नवंबर 2022, 07:12 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बेटे की शराब की लत से माता-पिता इतने तंग आए कि कथित रूप से उसकी हत्या करवा दी. तेलंगाना का मामला है. बुजुर्ग दंपती पर आरोप है कि उन्होंने अपने शराबी बेटे से छुटकारा पाने के लिए उसे मरवाने की सुपारी दे दी. पिछले महीने 18 अक्टूबर को बेटे का गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी. पुलिस के मुताबिक, पूरे मर्डर की प्लानिंग उसके ही मां-बाप और मामा ने मिलकर की थी. इसके लिए उन्होंने हत्यारों को बाकायदा आठ लाख रुपये की सुपारी दी थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक अभी भी फरार है.

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना तेलंगाना के खम्मम जिले की है. आरोपी पिता राम सिंह एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल हैं और उनकी पत्नी का नाम है रानी बाई. उनका 26 साल का बेटा साईं राम बेरोजगार था. उसे शराब पीने की लत लग गई थी. इससे माता-पिता काफी परेशान थे. उन्होंने पुलिस को बताया कि जब वो साईं राम को शराब खरीदने के पैसे देने से इनकार करते थे तो वो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था. बेटे की शराब की लत छुड़ाने के लिए उन्होंने उसे हैदराबाद के एक पुनर्वास केंद्र भी भेजा था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. आखिरकार उन्होंने अपने ही बेटे की हत्या की योजना बनाई.

मामा के साथ बनाया हत्या का प्लान

हुजूराबाद सर्कल इंस्पेक्टर राम लिंग रेड्डी ने नवभारत को बताया-

Image embed

पुलिस को कैसे पता चला?

युवक की हत्या के अगले दिन यानी 19 अक्टूबर को पुलिस ने शव को सूर्यापेट से बरामद किया. 25 अक्टूबर को शव की पहचान करने के लिए उसके माता पिता को पोस्टमार्टम हाउस बुलाया गया. जांच के दौरान पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो धीरे धीरे सच खुलता गया. फुटेज से पता चला कि जिस कार से युवक को मंदिर ले जाया गया, उसी कार से आरोपी माता-पिता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे. 

देखें वीडियो- तेलंगाना: रील बना रहे लड़के को ट्रेन ने नारी टक्कर, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

Advertisement

Advertisement

()