The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Akshay Kumar to Ranveer Singh these indian celebrities pay tributes to Kobe Bryant and daughter Gianna

कोबी ब्रायंट और उनकी बेटी की मौत पर बॉलीवुड स्टार्स ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

अक्षय ने लिखा- 'मेरी भतीजी को बास्केटबॉल खेलने के लिए हर रोज इंस्पायर किया.'

Advertisement
pic
27 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 27 जनवरी 2020, 08:56 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more

रिटायर्ड बास्केटबॉल स्टार कोबी ब्रायंट और उनकी 13 साल की बेटी गियाना की हेलिकॉप्टर एक्सीडेंट में मौत हो गई. 26 जनवरी को. ये हादसा अमेरिका के कैलिफोर्निया के कैलाबैसस में हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में आग लग गई थी और इसी वजह से हेलिकॉप्टर का बैलेंस बिगड़ और वो झाड़ियों में गिर पड़ा. हेलिकॉप्टर में कोबी और उनकी बेटी सहित नौ लोग सवार थे. इनमें से कोई भी जिंदा नहीं बचा.

इस हादसे की खबर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप समेत कई इंटरनेशलन हस्तियों ने कोबी और उनकी बेटी को श्रद्धांजलि दी. बॉलीवुड स्टार्स अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, करण जौहर ने भी सोशल मीडिया पर कोबी को लेकर पोस्ट शेयर कीं.

"नि:शब्द, दुनिया ने एक लिजेंडरी एथलीट खो दिया. बास्केटबॉल के ब्लैक मांबा कोबी ब्रायंट और गियाना को नमन. आपने कई बच्चों के लिए बहुत कुछ किया, जिनमें मेरी भतीजी भी शामिल है. आपने उसे बचपन में उसे हर रोज बास्केटबॉल खेलने के लिए प्रेरित किया."
"मैं स्पोर्ट्स फॉलो नहीं करता हूं और ये दावा भी नहीं कर सकता कि मैं कोबी के बारे में बहुत ज्यादा जानता हूं. लेकिन पिता और बेटी की इस बेवक्त मौत ने मेरा दिल तोड़ दिया है. मैं उम्मीद करता हूं कि ईश्वर उनके परिवार, दोस्तों और पूरी दुनिया में मौजूद फैन्स को हिम्मत रखने की शक्ति दे. कोबी की आत्मा को शांति मिले."
I didn’t follow the sport and can’t claim to have known too much about him...but this untimely death of a father and daughter just breaks my heart...I hope the universes give strength to his family , friends and fans across the world....#KobeBryant
#RIP

अक्षय कुमार ने लिखा- करण जौहर ने कोबी के लिए लिखा
  प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में बताया कि कोबी ने ही खेल के प्रति उनका रुझान बढ़ाया. उन्होंने लिखा-
"कोबी ब्रायंट नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) के लिए मेरा पहला और असली परिचय थे. मैं 13 साल की थी और न्यूयॉर्क के क्वीन्स में रह रही थी. कोब की प्यारी बेटी गियाना की उम्र की. उन्होंने स्पोर्ट, कंपटीशन के लिए मेरे अंदर उत्साह, प्यार जगाया. मेरे अंदर सर्वश्रेष्ठ बनने की शिद्दत पैदा की. उन्होंने एक पूरी पीढ़ी को इंस्पायर किया. उनका कद बॉस्केटबॉल खिलाड़ी से कहीं बड़ा है. इस घटना ने उनकी बच्ची गियाना की जिंदगी भी छीन ली. मैं सदमे में और दुखी हूं. इस घटना में जान गंवाने वाले पायलेट और बाकी परिवारों के लिए भी मेरी संवेदनाए हैं."


 

 

 

 

View this post on Instagram

 

Kobe Bryant was my first real introduction to the NBA. I was 13 living in Queens NYC, the same age as his sweet little girl, Gianna. He ignited my love for the sport, competition, and striving for excellence. He inspired an entire generation. His legacy is so much bigger than basketball. This heartbreaking accident also took the life of his young daughter, Gianna. I’m shook and so saddened. My heart goes out to Vanessa, Natalia, Bianka, and Capri Bryant. You are in my thoughts. Also sending my condolences to the loved ones of the other family and pilot in the accident. Being at tonight’s Grammys ceremony in his home at the Staples Center is going to be surreal. 💔 #RIP #KobeBryant #RIPMamba
A post shared by Priyanka Chopra Jonas
(@priyankachopra) on


अभिषेक बच्चन ने भी एक पोस्ट लिखा,
"वो वाकई एक प्रेरणा थे. उनके परिवार बेटी गियाना के लिए दुआएं और प्रार्थना."
अनुपम खेर ने कोबी को लीजेंड बताते हुए लिखा-
"हीरो आते और जाते रहते हैं, लेकिन लीजेंड हमेशा के लिए होते हैं."
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से लिखा-
"जीवन अस्थिर है. यह सब अंततः व्यर्थ ही लगता है."
इनके अलावा नेहा धूपिया, विराट कोहली, आनंद आहूजा जैसे सेलेब्स ने भी कोबी के निधन पर शोक व्यक्त किया.


Video : रवीना टंडन और फरहा खान के खिलाफ ईसाईयों को आहत करने का मामला दर्ज था, अब राहत मिली

Advertisement

Advertisement

()