The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Akshay Kumar pics with ABVP flag viral with Deepika Padukone JNU photos

ABVP के झंडे के साथ अक्षय कुमार की वायरल हो रही तस्वीर का सच ये है

दीपिका के जेएनयू जाने के बाद दोनों में तुलना हो रही है.

Advertisement
pic
8 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 8 जनवरी 2020, 09:04 AM IST)
Img The Lallantop
एबीवीपी के झंडे के साथ अक्षय कुमार.
Quick AI Highlights
Click here to view more

जेएनयू कैंपस में स्टूडेंट्स और टीचर्स के साथ हिंसा के बाद बॉलीवुड से कड़ी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ सेलेब्रिटी ट्विटर पर और कुछ माइक पर विरोध कर रहे हैं. इस हिंसा के विरोध में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी जेएनयू पहुंची थी. लेकिन इस सबके बीच अक्षय कुमार की कुछ तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन फोटोज़ में वो ABVP का झंडा लहराते नजर आ रहे हैं. लोग दीपिका पादुकोण की जेएनयू वाली तस्वीरों के साथ अक्षय की फोटो शेयर कर रहे हैं. कुछ यूजर्स इस तस्वीर को मौजूदा हालातों पर अक्षय कुमार का स्टैंड बता रहे हैं. कुछ देशभक्त कर रहे हैं.

  कॉन्ग्रेस के नेता मिलिंद देवडा (Milind Deora) ने भी अक्षय और दीपिका को लेकर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा-
दीपिका पादुकोण को जेएनयू जाने के अपने फैसले पर किसी को स्पष्टीकरण नहीं देना चाहिए. न ही अक्षय कुमार को ABVP का झंडा लहराने पर. बाकियों की तरह एंटरटेनर्स का भी अपना मत है. वो अपना पक्ष चुनने के लिए आजाद है. ये खुद को बेड़ियों में बांधे रखने से बेहतर है.
तस्वीर की सच्चाई जिसे मौजूदा वक्त की तस्वीर बताकर शेयर किया जा रहा है, वो दो साल पुरानी है. जनवरी, 2018 में अक्षय अपनी फिल्म 'पैडमैन' का प्रमोशन करने दिल्ली पहुंचे थे. यहां उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी की विमेन मैराथन को फ्लैग ऑफ किया था. फ्लैग ऑफ के वक्त ही उन्होंने ABVP का झंडा लहराया था. खुद अक्षय कुमार ने ट्वीट कर ABVP का झंडा लहराते हुए तस्वीर शेयर की थी.

अजीब बात ये है कि आज उन्हें जिस तस्वीर की वजह से देशभक्त बताया जा रहा है, तब इसके लिए ट्रोल किया गया था. ट्विटर पर लोगों ने उन्हें राजेश खन्ना तक की याद दिला दी थी. खैर, लोगों ने ये फोटो शेयर करने से पहले तारीख देखना भी जरूरी नहीं समझा.


Video : जेएनयू कैंपस में हुई हिंसा पर खुलकर बोले अनिल कपूर और शबाना आज़मी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()