जॉली एलएलबी 2013 में प्रदर्शित हुई थी. निर्देशक सुभाष कपूर ने इससे पहले फंस गएरे ओबामा जैसी जोरदार फिल्म बनाई थी. कमाल political satire थी. फिर ये कोर्टरूमड्रामा आई. इसमें अरशद वारसी जॉली बनते हैं जो एक देसी, जमीन से जुड़ा वकील है. वहएक हाई प्रोफाइल केस लड़ने को तैयार हो जाता है लेकिन उसके अस्तित्व पर बन आती है.सामने घंटे के हिसाब से लाखों रुपये की फीस लेने वाला मोटा वकील है जो अंग्रेजी औरबोलता है.https://www.youtube.com/watch?v=cIIExNPgXm0फनी फिल्म थी. हल्की फुल्की.सीक्वल के चर्चे होने लगे तो अक्षय कुमार का नाम भी सामने आने लगा. फिर तय भी हुआ.अब ज्ञात होता है कि अक्षय ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है और रिलीज की डेट तकतय कर ली है. वे बॉलीवुड में अकेले ऐसे एक्टर हैं तो हर साल तीन से चार फिल्मनियमवार रिलीज करते हैं. अभी उनकी रुस्तम रिलीज भी नहीं हुई है कि जॉली एलएलबी 2शुरू हो गई. इसे 10 फरवरी 2017 को रिलीज किया जाएगा.New day with a new look for a new film, let the mayhem begin! #JollyLLB2it is! Judgement day 10th February, 2017! pic.twitter.com/QgfuXkrxFh— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 18, 2016अक्षय इस बार कोर्ट में लाल टीका लगाकर केस लड़ते हुए नजर आएंगे. मूंछें भी हैं.उनके सामने बोमन ईरानी नहीं बल्कि काबिल वकील अन्नू कपूर होंगे.याद करें तो अक्षय, करीना और प्रियंका स्टारर फिल्म ऐतराज में भी अन्नू थे और अक्षयके वकील राम चौथरानी बने थे. जज के तौर पर इस बार भी सौरभ शुक्ला मौजूद रहेंगे.शुक्ला ने अपने ट्वीट में फिल्म का पहला फनी पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें वे,अक्षय, अन्नू कैरिकेचर बने दिख रहे हैं.दूसरा लुक.फिल्म में हीरोइन हैं हुमा कुरैशी. बताया जाता है कि पहली फिल्म के हीरो अरशद वारसीइस भाग में भी होंगे लेकिन वे इस कहानी में कैसे फिट होंगे ज्ञात नहीं. फिल्म कीशूटिंग लखनऊ, वाराणसी और कश्मीर में होनी प्रस्तावित है. सुभाष ने पिछली बारहंसी-हंसी में ही 1999 के बहुचर्चित संजीव नंदा हिट एंड रन केस को अप्रत्यक्ष रूपसे दर्शकों के बीच रखा था. इस बार वे कौन सा हाई प्रोफाइल केस इशारों में हमेंबताने वाले हैं और वो भी अक्षय की मौजूदगी में, देखते हैं.