अक्षय कुमार की फिल्म आ रही है 'पैडमैन'. इसके लिए अक्षय कुमार दिन रात एक किए हुएहैं. इस फिल्म में अक्षय मेस्ट्रुएशन माने महावारी पर बात करने वाले हैं जो अपनेयहां एक टैबू माना जाता है. तो लोगों को फिल्म का इंतज़ार है. ये इंतज़ार अब थोड़ालंबा होने जा रहा है. 'पैडमैन' की रिलीज़ डेट आगे बढ़ाकर 9 फरवरी कर दी गई है. पहले'पैडमैन' 25 फरवरी को रिलीज़ होनी थी.#BreakingNews: #PadMan postponed... Shifted to 9 Feb 2018.— taran adarsh (@taran_adarsh) January 19, 2018 अक्षय कुमार ने फिल्म रिलीज़ आगेबढ़ाने की जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के दी. इसमें उनके साथ संजय लीला भंसालीभी थे. अक्षय ने प्रेस को बताया कि वो भंसाली की गुज़ारिश पर 'पैडमैन' की रिलीज़आगे बढ़ा रहे हैं ताकि भंसाली को और नुकसान न उठाना पड़े. अक्षय ने कहा कि भंसाली'पद्मावत' विवाद को लेकर पहले ही बहुत कुछ झेल चुके हैं. इसलिए उनकी फिल्म कारिलीज़ होना बहुत ज़रूरी है. इसके जवाब में भंसाली ने कहा कि वो अक्षय का ये अहसानज़िंदगी भर याद रखेंगे. वैसे अक्षय की 'पैडमैन' अकेली फिल्म नहीं है, जिसने'पद्मावत' के चलते रिलीज़ डेट आगे बढ़ाई है. मनोज वाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्राकी ऐयारी भी पहले गणतंत्र दिवस वाले वीकेंड पर रिलीज़ होने वाली थी. लेकिन जब तयहुआ कि 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज़ होगी, तब फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज़डेट बढ़ाकर 9 फरवरी कर दी.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंःजानिये किन-किन राज्यों में आप पद्मावत नहीं देख पाएंगेअक्षय कुमार ने बाल क्यों मुंडवा लिए हैं?2018 की वो 24 हिंदी फिल्में जो मस्ट वॉच हैं!'ज़ीरो' के बारे में ये बातें जानकर फिल्म देखने की चुल्ल उठने लगेगी'ज़ीरो' के बारे में ये बातें जानकर फिल्म देखने की चुल्ल उठने लगेगीVideo: वो पुलिसवाला, जो गोली मारकर नहीं, गाना गाकर एनकाउंटर करता है