The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Akshay Kumar Gets Indian Citizenship Shares Passport Photo Canada

अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, पासपोर्ट की फोटो डालकर क्या बोले?

अक्षय कुमार के पास पहले कनाडा का नागरिकता थी.

Advertisement
pic
15 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 15 अगस्त 2023, 01:15 PM IST)
Akshay Kumar Gets Indian Citizenship Shares Passport Photo Canada
अक्षय कुमार ने पासपोर्ट की फोटो ट्वीट की. (फोटो: ट्विटर/इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एक्टर अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिल गई है. उन्होंने अपनी कनाडा की नागरिकता छोड़ दी है. एक ट्वीट में एक फोटो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा,

"दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. जय हिंद."

अक्षय कुमार के पास पहले कनाडा का नागरिकता थी. इसे लेकर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ता रहा है.अक्षय ने पहले कई बार कनाडा की नागरिकता को छोड़ने और भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने की बात कही थी.

अपनी फिल्म रक्षा बंधन के प्रमोशन के दौरान दी लल्लनटॉप के संपादक सौरभ द्विवेदी को दिए गए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने इस बारे में बात की थी. अक्षय से पूछा गया था कि उनकी नागरिकता को लेकर कई सारी बातें की जाती हैं, आखिर वो इन सबसे कैसे डील करते हैं? जवाब में अक्षय ने कहा था,

"देखिए, मैं हिंदुस्तानी हूं. हिंदुस्ता का हूं. हिंदुस्तानी ही रहूंगा. ये एक कुछ हुआ था उस वक्त कि जब मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं. बहुत सारी, करीबन 14-15 फिल्में नहीं चल रही थीं, तो तब सोचा थी कि मैं कहीं और जाकर काम कर लूंगा. मेरा एक दोस्त था कनाडा में वो कह रहा था कि मैं इधर आ जाऊं, इधर काम कर लूं."

अक्षय ने आगे कहा था कि कई लोग बाहर जाकर काम करते हैं, लेकिन रहेंगे तो दिल से हिंदुस्तानी. अक्षय ने आगे कहा कि उन्होंने भी सोचा था कि किस्मत नहीं चल रही है तो वहां चला गया. अक्षय ने कहा कि उन्होंने कनाडा की नागरिकता के लिए आवेदन किया और उन्हें नागरिकता मिल भी गई और फिर उसके बाद आगे की फिल्में चल गईं. अक्षय ने कहा कि फिर उन्होंने सोचा कि वो भारत में ही रहेंगे.

अक्षय ने कहा था कि वो भारत में ही रहते हैं, भारत में ही काम करते हैं और भारत में ही टैक्स देते हैं. अक्षय ने कहा था कि वो हिंदुस्तानी हैं और हिंदुस्तानी ही रहेंगे, लोग चाहे कुछ भी बोलते रहें. वहीं आजतक से हुई एक बातचीत में अक्षय कुमार ने कहा था कि वो उन्होंने भारत की नागरिकता के लिए आवेदन किया है और वो कनाडा की नागरिकता छोड़ देंगे. 

वीडियो: अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 की कमाई को वर्ड ऑफ माउथ का तगड़ा फायदा मिल रहा है

Advertisement

Advertisement

()