The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Akshay Kumar and Karan Johar is getting trolled for promoting their film Kesari and latest from the film Sanu Kehndi

इंटरनेट पर अक्षय कुमार की छीछालेदर क्यों हो रही है?

साथ में करण जौहर भी हौंके गए.

Advertisement
pic
1 मार्च 2019 (अपडेटेड: 1 मार्च 2019, 08:23 AM IST)
Img The Lallantop
अक्षय कुमार आने वाले दिनों में फिल्म 'केसरी' में परिणीति चोपड़ा के साथ दिखाई देने वाले हैं
Quick AI Highlights
Click here to view more
अक्षय कुमार की फिल्म आ रही है 'केसरी'. लेकिन उससे पहले उन्हें सोशल मीडिया पर काफी खरी-खोटी सुनने मिली. उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. 27 फरवरी को उनकी फिल्म का पहला गाना 'सानु केंदी' लॉन्च किया गया. हमेशा की तरह फिल्म के मेकर्स और लीड एक्टर्स अपनी फिल्म प्रमोट कर रहे हैं. इसी प्रमोशनल कड़ी में अक्षय कुमार और फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने वो गाना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया. लोग गाना सुनने की बजाय उनकी बैंड बजाने लगे. इसके पीछे की वजह ये है कि देश का माहौल पिछले कुछ दिनों से बहुत खराब था. ऑलमोस्ट वॉर टाइप सिचुएशन बन गई थी. विंग कमांडर अभिनंदन की इंडिया वापसी भी हो रही है. देश में बहुत एक्साइटमेंट है. अक्षय कुमार और करण जौहर से लोगों को दिक्कत भी इसी बात पर है. लोगों का कहना है कि जहां देश का माहौल इतना बिगड़ा हुआ, उस समय में इन्हें अपनी फिल्म की पड़ी है. अक्षय कुमार के ट्वीट के बाद देखिए लोगों ने कैसे रिएक्ट किया. पहले अक्षय कुमार का पोस्ट देखिए: देखिए इस पर लोगों ने कैसे रिएक्ट किया: tweet 7 tweet 2 tweet 3 tweet 4 tweet 5 tweet 6 अब बारी थी करण जौहर की. पहले उनका ट्वीट देखिए- अब देखिए लोगों ने इन्हें क्या जवाब दिया:   karan tweet 6karan tweet 5karan tweet 3 कुल मिलाकर मनोज कुमार के बाद भारत कुमार का टाइटल हथियाए अक्षय कुमार देशभक्ति से जुड़े मसले पर ही ट्रोल हो गए. आयरनी वाली विडंबना इसे ही कहते हैं.
वीडियो देखें: इंडियन फिल्मों पर पाकिस्तान का ये फैसला सांप निकलने पर लकीर पीटने जैसा है

Advertisement

Advertisement

()