The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Akshay Kumar all set to play Gulshan Kumar as he releases the poster of the film

बॉलीवुड की असली खूनी कहानी के साथ आ रहे हैं अक्षय

आज खिलाड़ी कुमार का बर्थडे है.

Advertisement
pic
9 सितंबर 2017 (अपडेटेड: 9 सितंबर 2017, 06:30 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
12 अगस्त 1997. गुलशन कुमार को अंधेरी वेस्ट के एक मंदिर के सामने गोली मार दी गई. 9 जनवरी 2001 को विनोद जगताप ने कुबूल किया कि उसने ही गुलशन कुमार को गोली मारी. 29 अप्रैल 2002 को विनोद जगताप को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई.
14 मार्च 2017 को सुबह-सुबह अक्षय कुमार एक ट्वीट करते हैं. कह रहे थे कि उनका गुलशन कुमार से अपनी पहली ही फ़िल्म से जुड़ गए थे. उनकी पहली फ़िल्म थी सौगंध. फ़िल्म का म्यूज़िक एल्बम था टी-सीरीज़ का. आनंद मिलिंद का संगीत और गाने लिखे थे महाकवि समीर ने.
उसी गुलशन कुमार की कहानी पर फ़िल्म बनी है. फ़िल्म का नाम है मोगल. अंग्रेजी का शब्द है - Mogul. जिसका हिंदी में अर्थ होता है किसी भी फ़ील्ड में एक दमदार शख्स. और यकीनन गुलशन कुमार बॉलीवुड की म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक बहुत बड़े नाम थे. अपने समय के सबसे बड़े. यही वजह थी कि एक बड़ा हिस्सा ये मानता था कि नदीम-श्रवण की जोड़ी उनसे खार खाती है. और ये भी कहा गया कि गुलशन कुमार की सुपारी इन दोनों ने ही दी थी. हालांकि ये प्रूव नहीं किया जा सका.
akshay kumar
अक्षय कुमार, गुलशन कुमार का किरदार निभाएंगे.

तो अक्षय कुमार बन रहे हैं गुलशन कुमार. और बता रहे हैं उनकी स्टोरी. इस फ़िल्म का पोस्टर ट्वीट किया है. फ़िल्म आएगी 2018 में. फ़िल्म बनायेंगे सुभाष कपूर. सुभाष ने इससे पहले जॉली एलएलबी की दोनों किस्तें और फंस गए रे ओबामा जैसी फिल्में बनाई हैं.

वीडियो देखें:




ये भी पढ़ें 
केएल सहगल से कुमार सानू तक को गवाने वाले इकलौते म्यूज़िक डायरेक्टर की कहानी

वो गाना जिसे गाते हुए रफी साहब के गले से खून आ गया

बॉलीवुड का सबसे विख्यात और 'कुख्यात' म्यूजिक मैन, जिसे मार डाला गया

Quiz on T-Series - लल्लन टॉप

Advertisement

Advertisement

()