'फेसबुक, ट्विटर पर बकैती छोड़ो, तभी बनोगे प्राउड इंडियन'
असली देशभक्तों को अक्षय कुमार का सलाम.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
अक्षय कुमार आज कल नए-नए तरीकों से अपनी आने वाली फिल्म एयरलिफ्ट को प्रमोट कर रहे हैं. अभी कुछ दिनों पहले एक फनी वीडियो शेयर किया था. जिसमें एयरलिफ्ट का ट्रेलर डब कर के दिल्ली के ऑड-इवन प्लान के मजे लिए.
अब बनाया है 'बीइंग इंडियन' के साथ मिलकर एक नया वीडियो. जिसमें वो सुना रहे हैं रंजीत कत्याल की कहानी. वही रंजीत कत्याल जिसका रोल अक्षय एयरलिफ्ट में निभा रहे हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=lty1S8jsRGc
अगर न पता हो तो बता दें, एयरलिफ्ट 1990 में हुए 'कुवैत इवैक्युएशन' पर बनी है. 1990 में जब सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर कब्जा कर लिया था, कई इंडियंस कुवैत में फंस गए थे. सद्दाम कहर ढा रहा था. कुवैत को इराक का 19वां राज्य घोषित कर दिया था.
तब हुआ था कुवैत में एक हीरो. जो एयर इंडिया की मदद से सैकड़ों इंडियंस को अपने देश वापस ले आया था. वो हीरो था रंजीत कत्याल.
अक्षय बता रहे हैं कि अगर देश के लिए कुछ करना है, तो सोशल मीडिया पर बकैती करने से काम नहीं चलेगा. घर से निकलो. कोई एक्शन लो. कोई भला काम करो. तब तुम देश की समस्याओं, मुद्दों और राजनीति में सही मायनों में इन्वॉल्व हो पाओगे.

