नेता भी हमारी तरह इंसान ही होते हैं, लेकिन उनका मानवीय पहलू इतना दुर्लभ है किअगर कभी देखने को मिल जाए, तो लोग बड़े कौतूहल से देखते हैं. अच्छी बात ये है किहमारे पास कुछ ऐसे नेता भी हैं, जिन्हें कुछ अच्छा करते देखना बड़ा स्वाभाविक लगताहै. वैसे एक आशंका हमेशा बनी रहती है कि वो ये सब अच्छा दिखने या चुनावी वजह से कररहे हों. खैर.घर में चाचा-पापा से जूझ रहे अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक रिक्शेवाले की इतनी मददकी, जिसे देख-सुनकर दिल खुश हो गया. हुआ यूं कि गुरुवार को लखनऊ में यशभारती सम्मानसमारोह हुआ, जिसमें पेटीएम (Paytm) के सीईओ विजय शेखर शर्मा भी शरीक हुए. यूपीसरकार ने उन्हें सम्मान के लिए चुना था. विजय लखनऊ में जब इवेंट के लिए सीएम आवासजा रहे थे, तभी उनकी कार ट्रैफिक जाम में फंस गई.जब विजय को लगा कि वो कार से इवेंट में वक्त पर नहीं पहुंच पाएंगे, तो उन्होंने कारछोड़ दी. बाहर निकले और एक रिक्शेवाले को बुलाकर कहा, 'सीएम हाउस ले चलो.'रिक्शेवाले को तो पता नहीं था कि उसके रिक्शे पर कौन बैठा है. उसके लिए तो वो महजएक आम सवारी थी. उसने सोचा कि वो सवारी को सीएम हाउस के बाहर उतार देगा. लेकिन उसेभीतर तक चलने को कहा गया. वो विजय शेखर को सीएम हाउस के अंदर तक छोड़ आया. जबअखिलेश ने विजय को रिक्शे से आते देखा, तो उनसे मिले और फिर रिक्शेवाले से बात करनेलगे.वो रायबरेली का रहने वाला मणिराम था, जो रोटी की जद्दोजहद में लखनऊ आया था. न जानेअखिलेश उस समय किस मूड में थे, उन्होंने मणिराम को 6 हजार रुपए कैश दिए और एकई-रिक्शा दिया. मणिराम को अपनी पत्नी के लिए समाजवादी पेंशन और लखनऊ में एक आवासीयक्वॉर्टर भी मिला. वो दो घंटे तक सीएम हाउस के अंदर रहा, जहां उससे उसके घर-परिवारऔर उसकी कमाई के बारे में पूछा गया. दो घंटे बाद जब वो सीएम हाउस से निकला, तो उसकीजिंदगी काफी हद तक आसान हो चुकी थी.ट्विटर पर उस रिक्शेवाले की फोटो पोस्ट करते हुए अखिलेश ने लिखा, 'ट्रैफिक जाम कीवजह से पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा को हमारे पास रिक्शे से आना पड़ा. लखनऊमेट्रो से शहर में जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा.' इसके बाद तो मणिराम जैसे कोईसिलेब्रिटी हो गया था. जब उससे बात की गई, तो उसने बताया, 'मैं कालीदास रोड पर बैठाबीड़ी पी रहा था. तभी एक सवारी ने मुझे बुलाया. मुझे नहीं पता था कि वो कौन है.मैंने सोचा कि मैं उन्हें मुख्यमंत्री के बंगले के बाहर छोड़ दूंगा, लेकिन वो मुझसेबोले कि अंदर चलो. वहां मैंने मुख्यमंत्री अखिलेश भइया को देखा और उन्होंने मुझसेबात की.'ट्विटर पर अखिलेश की ये फोटो देखकर लोगों ने दिल खोलकर उनकी तारीफ की. किसी नेउन्हें हीरो बताया, तो किसी ने उनके ऐटिट्यूड को तारीफ की. कुछ लोगों ने मजाक मेंये भी पूछ लिया कि अखिलेश ने उस रिक्शेवाले को पैसे किस तरह दिए, कैश में या पेटीएमसे.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: अखिलेश ने इस वीडियो से बता दिया कि वो क्या करने वाले हैं अखिलेशयादव को देख शायरी भी कहती है, मैं बाहर आऊं? नेताजी आपकी पार्टी है, पर मेरा भी तोकरियर है: रोते हुए बोले अखिलेश यादव मुलायम ने गले मिलवाया, लेकिन फिर झगड़ पड़ेअखिलेश-शिवपाल