पानी का गिलास बड़ा काम आता है. और अगर उसमें आधा गिलास पानी भरा हो, तो लोग नजरियाभी खोज लेते हैं क्योंकि कुछ को वो आधा भरा दिखाई देता है तो कुछ को आधा खाली. ऐसाएक बार नरेंद्र मोदी ने भी अपने भाषण में कहा था, उन्हें आधा गिलास पानी से तो आधाहवा से भर हुआ नजर आया था. इस पानी से भरे गिलास के साथ नए नेता का नाम जुड़ा है.लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का टेस्ट हुआ, वो भी पानी से भरे गिलास से. और ये टेस्टकिया खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने. जब इस गिलास का वीडियो अखिलेश यादव ने सोशलमीडिया पर शेयर किया, तो वो वायरल हो गया. इस वीडियो में एक कार 100 की स्पीड सेज्यादा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर दौड़ रही है. कार के डैशबोर्ड पर एक गिलास रखा हैपानी से भरा हुआ. लेकिन वो पानी छलकता नहीं है. मतलब कि गिलास में से पानी नहींगिरा. ये रिएलिटी चेक खुद अखिलेश यादव ने किया है. लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे 6 लेन काहै और 302 किलोमीटर लंबा है, जिसकी लागत तकरीबन 15 सौ करोड़ रुपये है. ये देश का ऐसासबसे लंबा एक्सप्रेस-वे है जिसे 8 लेन करने की भी गुंजाइश होगी. इस एक्सप्रेस-वे सेपहले यमुना एक्सप्रेस-वे आता है.देख लो वायरल वीडियोhttps://twitter.com/yadavakhilesh/status/784763997522460676?ref_src=twsrc%5Etfwअखिलेश सरकार का दावा है कि इससे लखनऊ से आगरा सिर्फ़ तीन घंटों में पहुंचा जा सकताहै. ये एक्सप्रेस-वे लोगों के लिए नवंबर में खोला जाएगा. इलेक्शन करीब हैं, ऐसे मेंअखिलेश अपनी सरकार की इमेज बनाने में जुट गए हैं. इस एक्सप्रेस-वे का रिएलिटी चेकभी उसी कड़ी में शामिल है. सोशल मीडिया पर खूब चला वीडियो और तारीफ भी हुई.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंसबका एक दोस्त होता है, जो टाइप करते वक्त आपके फोन में घुस जाता है'अखिलेश ने किया ही क्या, सिवाय साइकिल चलाने के'