The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Akashvani Samachar gave zero number to budget 2023 tweet viral

बजट पर आकाशवाणी के ट्विटर हैंडल से ये लिखा गया! लोग बोले - "अमित शाह नौकरी से निकालेंगे"

"तू मेरी तरफ है या उसकी तरफ है."

Advertisement
pic
2 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 2 फ़रवरी 2023, 09:48 AM IST)
Akashvani Samachar tweet on budget poll went viral
बजट पर आकाशवाणी का कॉमेंट वायरल, (बाएं- सांकेतिक फोटो, दाएं- ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बुधवार, 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 के बजट की घोषणा के बाद से इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. सोशल मीडिया पर पोल करा कर लोगों से पूछा जा रहा है कि उन्हें मोदी सरकार का अंतिम पूर्ण बजट कैसा लगा. बीबीसी ने भी ट्विटर पर यूजर्स से ये सवाल कर रिएक्शन मांगे थे. कई लोगों ने अपनी बात रखी. किसी ने कहा उन्हें बजट बहुत सही लगा तो किसी ने इसे बकवास करार दिया. लेकिन ध्यान सबका खींचा 'आकाशवाणी' ने. जी, वही प्रसार भारती वाली आकाशवाणी. उसने 'आकाशवाणी समाचार' नाम के अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बजट 2023-24 को जीरो नंबर (Akashvani Budget Poll Tweet Viral) दिए. 

दरअसल बीबीसी ने लोगों से पूछा था कि वे बजट को 10 में से कितने नंबर देंगे. कॉमेंट में लोगों ने प्रतिक्रिया देना शुरू किया. इसी कड़ी में कॉमेंट आया आकाशवाणी का जिसमें बजट को अंडा यानी '0' दिया गया. इतनी ही नहीं, एक दूसरे कॉमेंट में आकाशवाणी ने बजट को ‘चुनावी’ तक बता दिया.

लोगों ने लिए मजे

आकाशवाणी, प्रसार भारती की एक पुरानी शाखा है जो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करती है. जाहिर है सरकार के ही एक विभाग से उसके बजट के खिलाफ नकारात्मक टिप्पणी आई तो लोगों ने जमकर मजे लिए. हालांकि दोनों ट्वीट डिलीट कर दिए गए. लेकिन तब तक बात हाथ से निकल चुकी थी. लोगों ने दोनों टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट ले लिए थे. सो खूब चुटकियां ली गईं और मीम्स शेयर किए गए.

अब इस गड़बड़ी पर लोगों के रिएक्शन वायरल हो रहे हैं. एक यूजर ने अभिनेता कादर खान की तस्वीर के साथ उनका एक डायलॉग शेयर कर ट्वीट किया,

“तू मेरी तरफ है या उसकी तरफ.” 

एक और यूजर ने चर्चित टीवी सीरीज ‘मिर्जापुर’ का एक डायलॉग शेयर कर दिया. इसमें अखंडा का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी का मशहूर डायलॉग है,

"शाबाश बेटा बहुत बढ़िया."

एक यूजर ने मीम शेयर करते हुए व्यंग्य किया कि सरकार आकाशवाणी के हैंडल से कॉमेंट करने वाले शख्स को सस्पेंड करने की तैयारी कर चुकी है. 

एक और यूजर ने नायक फिल्म में अमरीश पुरी के पत्रकार को चुप कराने वाले सीन की तस्वीर शेयर कर दी, ऑल इंडिया रेडियो को टैग करते हुए.

ट्वीट की तो हर तरफ चर्चा है. लेकिन ये नहीं पता कि ये ब्लंडर हुआ कैसे. लगता तो यही है कि आकाशवाणी में काम करने वाले किसी शख्स गलती से विभाग के ट्विटर हैंडल से कॉमेंट कर दिया होगा.

वीडियो: बजट 2023 में वित्त मंत्री ने रक्षा क्षेत्र के लिए क्या बड़ा ऐलान कर दिया?

Advertisement

Advertisement

()