The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ajmer Attempt to derail goods train cement blocks corridor tracks Rajasthan

एक और ट्रेन दुर्घटना की साजिश, पटरी पर रखे सीमेंट के दो बड़े ब्लॉक

Ajmer Goods Train Derail Attempt: 2 सीमेंट ब्लॉक रखकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश की गई. इससे पहले, कानपुर में Bhiwani-Prayagraj Kalindi Express को भी डिरेल करने की कोशिश हुई थी.

Advertisement
Attempt to derail goods train in Ajmer
फिलहाल किसी अप्रिय घटना की ख़बर नहीं मिली है. (फ़ोटो - PTI/इंडिया टुडे)
pic
हरीश
10 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 10 सितंबर 2024, 04:45 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर में एक मालगाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त करने की साजिश रची गई. पटरी पर सीमेंट के दो ब्लॉक रखे गए. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की पटरियों पर मालगाड़ी इन ब्लॉकों से टकराई. इन दोनों का वजन लगभग 70 किलो था. हालांकि, इस हादसे में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है. जिस समय ये हादसा हुआ, मालगाड़ी में सामान लदा हुआ था. उत्तर पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी PTI को बताया,

Image embed

फ्रेट कॉरिडोर के एक अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. अजमेर के मांगलियावास पुलिस स्टेशन में रेलवे अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की रोकथाम अधिनियम (Prevention of damage to public property Act) की धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्ति के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की गई है. अधिकारी मामले में आगे की जांच कर रहे हैं.

बताते चलें, ये ख़बर तब आई है, जब बीते दिन यानी 9 सितंबर को कानपुर में भिवानी-प्रयागराज कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की कोशिश की गई थी. इस मामले में पटरियों पर LPG सिलेंडर, पेट्रोल की बोतल और माचिस रखी गई थी. पुलिस ने बताया कि सतर्क लोको पायलट की वजह से एक बड़ा रेल हादसा टल गया. 8 सितंबर की रात करीब 8.20 बजे हुई भिवानी जाने वाली ट्रेन तेज़ गति से चल रही थी, तभी उसे दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की गई.

ये भी पढ़ें - इस रूट पर नई वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए लोको पायलटों में भिड़ंत!

मामले में FIR दर्ज कर जांच के लिए उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) और NIA समेत कई एजेंसियों की टीमें गठित की गईं. साथ ही, दो स्थानीय हिस्ट्रीशीटरों समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है. घटना पर एडिशनल पुलिस कमिशनर (लॉ एंड ऑर्डर) हरीश चंदर ने बताया कि विस्फोटक पाउडर के अलावा पेट्रोल से भरी एक बोतल, एक बाती, माचिस और एक LPG सिलेंडर बरामद किया गया. उन्होंने बताया था कि लोको पायलट ने देखा कि LPG सिलेंडर पटरी पर रखा हुआ था और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी.

वीडियो: माचिस, पेट्रोल और सिलेंडर…क्या ट्रेन को डिरेल करने की थी साजिश?

Advertisement

Advertisement

()