The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ajinkya Rahane said that Kangaroo is National animal of Australia so he didn’t want to cut Kangaroo cake

आखिरकार रहाणे ने बता दिया कि कंगारू वाला केक क्यों नहीं काटा था

ऐसी छोटी-छोटी बातों से ही कोई खिलाड़ी बड़ा बनता है.

Advertisement
pic
30 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 30 जनवरी 2021, 11:10 AM IST)
Img The Lallantop
लाल घेरे में वो कंगारू केक है, जो रहाणे के सामने रखा गया था लेकिन उन्होंने ये केक काटने से मना कर दिया. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
इस साल की शुरुआत खेल के मामले में जोरदार रही. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराकर इतिहास रचा. विराट कोहली समेत तमाम प्रमुख खिलाड़ियों की ग़ैर-मौजूदगी में टीम ने टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती. सभी खिलाड़ियों ने अपना किरदार निभाया. एक बड़ा किरदार विराट कोहली की जगह कप्तानी संभाल रहे अजिंक्य रहाणे का भी रहा. जब टीम को जिताकर रहाणे देश लौटे, घर लौटे तो समर्थकों ने चाहा कि रहाणे जीत का जश्न केक काटकर मनाएं. लेकिन रहाणे ने ये केक काटने से मना कर दिया था क्योंकि इस पर कंगारू बना था. अब हर्षा भोगले के साथ बात करते हुए रहाणे ने बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था. बोले –
“कंगारू उनका (ऑस्ट्रेलिया का) राष्ट्रीय पशु है. इसीलिए मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाह रहा था (केक काटने के बारे में). आपको अपनी सामने वाली टीम को भी सम्मान देना चाहिए, उनके साथ अच्छा बर्ताव करना चाहिए. भले ही आप मैच जीत लें, इतिहास रच लें लेकिन सामने वाली टीम के लिए, देश के लिए वो सम्मान बना रहना चाहिए.”
इसके बाद भोगले ने रहाणे से पूछा कि अब भारत को इंग्लैंड के ख़िलाफ सीरीज़ खेलनी है. इसमें विराट कोहली वापस आ रहे हैं. यानी रहाणे अब कप्तान नहीं होंगे. इस पर वो कैसा फील कर रहे हैं. रहाणे ने जवाब दिया –
“वो फेज़ अब जा चुका है. अब मैं कप्तान नहीं हूं. अब मैं आने वाले टेस्ट मैचों पर फोकस कर रहा हूं. जो कुछ भी हुआ, वो अब अतीत है. अब आगे आने वाले मैचों पर ध्यान है.”
रहाणे ने ये भी कहा कि वे करीब 5 महीने बाद घर लौटे हैं और काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं. पहले वे करीब ढाई महीने IPL खेलने के लिए दुबई में रहे, फिर वहीं से ऑस्ट्रेलिया चले गए. अब टीम इंडिया को इंग्लैंड के ख़िलाफ घरेलू सीरीज़ खेलनी है. सीरीज़ का पहला टेस्ट मैच 5 फरवरी से चेन्नई में शुरू होना है. दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट, पांच टी20 और तीन वनडे खेले जाने हैं,

Advertisement

Advertisement

()