एजाज खान रियलिटी टीवी एक्टर हैं और बिग बॉस सहित कई रियलिटी शोज में पार्टिसिपेटकर चुके हैं. अपने बवाली अंदाज की वजह से हमेशा विवादों से घिरे रहते हैं. और इससमय खबर ये है कि एजाज खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामला है एक तलाकशुदाऔरत को अपने प्राइवेट पार्ट्स की तस्वीरें सेंड करने और एब्यूजिव चैट करने का. ये38 साल की औरत उम्र में एजाज से चार साल बड़ी है. और पेशे से हेयर स्टाइल आर्टिस्टहै. औरत ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले एजाज खान ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्टभेजी थी. जिसे महिला ने ये सोचकर एक्सेप्ट कर लिया था कि एजाज एक सेलीब्रिटी एक्टरहैं. उसके बाद दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हो गई. और मैसेंजर पर खूब चैटिंग होनेलगी. उसके बाद दोनों ने मैसेंजर पर ही अपने नंबर एक्सचेंज किए. और व्हाट्स एप्प परचैट करने लगे. इसी चैटिंग के दरम्यान महिला ने एजाज को बताया कि उसे बिजनेस के लिएपैसों की जरुरत है. एजाज ने हेयर स्टाइलिस्ट सलून के बिजनेस में इनवेस्टमेंट करनेमें इंट्रेस्ट दिखाया. और इसके बाद एजाज ने महिला को इसके लिए मीटिंग पर बुलाया.महिला ने पुलिस को बताया, “जब मैं एजाज खान से मिलने गई, एजाज उस समय शूटिंग मेंबिजी था. और मिलने नहीं आया. एजाज ने फिर मुझे कई बार मीटिंग के लिए बुलाया. पर मैंनहीं गई.” औरत ने बताया कि "पिछले हफ्ते मैं यह जांचने के लिए कि क्या एजाज इस डीलमें अब भी इंट्रेस्टेड है कि नहीं, मैंने उसकी डीपी की तारीफ करते हुए मैसेज कियाथा. तो एजाज ने इसके बदले में अपने प्राइवेट पार्ट्स की तस्वीरें सेंड करना शुरू करदिया. बाद में जब उन्होंने एजाज को हड़काया और पूछा कि वह ऐसी तस्वीरें क्यों भेजरहा है. तो एजाज बौखला गया और गाली-गलौच करने लगा. औरत ने 15 नवंबर को मालवानीपुलिस स्टेशन में एजाज के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. साथ ही पुलिस को एजाज कीप्राइवेट पार्ट वाली पिक्स दिखाईं और गाली-गलौच वाले वॉइस मैसेज भी सुनाए. एजाज नेइस घटना पर कहा कि “मैं एक सेलिब्रिटी हूं और मेरे नाम को मिसयूज करके किसी दूसरेने मेरे खिलाफ ऐसा गंदा काम किया है. मेरे खिलाफ साजिश हो रही है.” पुलिस ने आईपीसीसेक्शन 354A और आईटी एक्ट सेक्शन 66E के तहत एजाज को गिरफ्तार किया था. संडे के दिनही एजाज को बोरीवली हॉलिडे कोर्ट में लाया गया था. वहां जज ने 10 हजार की जमानत परएजाज को रिहा कर दिया. ये पहला मामला नहीं है जब एजाज पर ऐसे आरोप लगे हों. इससेपहले भी एजाज पर एक मॉडल ने कई सीरियस आरोप लगाये थे. तब भी एजाज ने यही कहा था कि“ये सब मुझे फंसाने के लिए किया जा रहा है.”-------------------------------------------------------------------------------- ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है --------------------------------------------------------------------------------इसे भी पढ़ें :अजय देवगन ने इतनी स्टूपिड बात कभी नहीं कही है, अनुराग कश्यप पर उनके कमेंटजाहिलों वाले हैं!मेरे स्ट्रगल को रोमांस के साथ मत पेश करो!मेरी एजूकेशन, मेरा पैशन और प्रोफेशन एक ही हैआपने किसे देखा था भीगी साड़ी में ज़ीनत अमान को या भगवान शिव को?--------------------------------------------------------------------------------