टेनी ने टिकैत को "दो कौड़ी का" कहा, टिकैत बोले- "बेटा जेल में है, गुस्सा तो आएगा"
सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी का बयान वायरल है!

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी (Ajay Kumar Mishra Teni) ने किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) को दो कौड़ी का आदमी कहा है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में टेनी अपने समर्थकों को संबोधित करने के दौरान टिकैत पर निशाना साधते सुने जा सकते हैं. वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने टेनी के बयान पर मीडिया से बातचीत में कहा कि आदमी गुस्से में कुछ न कुछ तो कहेगा.
टेनी बोले- मैं टिकैत को बहुत अच्छी तरीके से जानता हूंआजतक के अभिषेक वर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय कुमार मिश्रा लखीमपुर जिला मुख्यालय पर बने अपने संसदीय कार्यालय में अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने राकेश टिकैत को भी निशाने पर लेते हुए कहा,
“मैं खुद राकेश टिकैत को बहुत अच्छी तरीके से जानता हूं. दो कौड़ी का आदमी है. अपने दो बार चुनाव लड़ा, दोनों बार जमानत जब्त हो गई. इस तरह का व्यक्ति किसी का विरोध करता है, तो उसका कोई मतलब नहीं होता है. इसलिए मैं ऐसे लोगों को कभी जवाब भी नहीं देता हूं. इस तरह के लोगों को जवाब देने का कोई औचित्य नहीं होता है. अब इसी से उनकी राजनीति चलती है. इसी से उनकी रोजी-रोटी चल रही है, तो वो अपना चलाएं. समय आने पर जवाब दिया जाएगा, लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि मैंने अपने जीवन में कभी कोई गलत काम नहीं किया है.”
इस दौरान उन्होंने हर कदम पर समर्थन देने के लिए अपने समर्थकों को धन्यवाद देते हुए कहा,
'हाथी चलता है, कुत्ते भौंकते रहते हैं'“आप लोगों ने मेरा नाम वहां तक पहुंचा दिया कि मैं दुनिया से लड़ रहा हूं. चाहें छद्म मीडिया हो, छद्म किसान हों, ऐसे गैर-राष्ट्रवादी राजनीतिक दल, विदेशों में हमारे दुश्मन, आतंकी हों.”
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा,
टेनी के बयान पर राकेश टिकैत ने क्या कहा“ऐसे लोग हैं, मेरे खिलाफ 30-40 साल से लड़ रहे हैं, लेकिन कभी हरा नहीं पाए. मैं आराम से चलता हूं. मैं कुछ नहीं बोलता हूं. हमने कहावत सुनी है कि हाथी अपने रास्ते पर चलता है, कुत्ते भौंकते रहते हैं. मैं लखनऊ जाता हूं गाड़ी से, गाड़ी तेज रफ्तार से जा रही है, हम लक्ष्य की तरफ बढ़ रहे हैं. अब सड़क पर कई बार होता है कि कुत्ते भौंका करते हैं. कई बार कुत्ते गाड़ी के पीछे दौड़ने लगते हैं. उनका स्वभाव होता है, उसके लिए मैं कुछ नहीं कहूंगा. जिसका जो स्वभाव होता है, उसके अनुरूप वह व्यवहार करता है.”
टेनी के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया भी आई है. टिकैत बोले कि अजय मिश्रा टेनी का बेटा एक साल से जेल में बंद है, तो आदमी को गुस्सा आएगा.
राकेश टिकैत ने कहा कि लखीमपुर खीरी में गुंडाराज है, टेनी की दहशत है, इसलिए लखीमपुर मुक्ति अभियान चलाया जाएगा.
वीडियो- संयुक्त किसान मोर्चा ने जंतर-मंतर पर ‘किसान महापंचायत’ क्यों बुलाई?

