The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ajay Devgn's unreleased suspense-thriller to release soon

अजय देवगन की वो कौन सी फिल्म है, जो 16 सालों से अटकी पड़ी है और अब रिलीज़ होगी?

धांसू थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय के अलावा समीरा रेड्डी और भूमिका चावला भी हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
फिल्म को 2013 में भी रिलीज किया जाना था, पर बात नहीं बनी. फोटो - फाइल
pic
यमन
1 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 1 दिसंबर 2020, 08:05 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
कोरोना पैन्डेमिक ने सिनेमा का ट्रेंड बदल दिया है. सिर्फ थिएटर में रिलीज़ होने वाली फिल्में अब ओटीटी का रुख कर रही हैं. ऐसी ही एक फिल्म हाल ही में रिलीज हुई. अनीस बाज़मी की 'इट्स माय लाइफ'. 10 साल से अटकी हुई ये फिल्म अब रिलीज हुई. वो भी टीवी पर. ज़ी सिनेमा चैनल पर इसका प्रेमियर किया गया. लीड कास्ट में हरमन बवेजा और जेनेलिया डिसूज़ा हैं. ये 2006 में आई हिट तेलुगु फिल्म 'बोम्मरइलू' का रीमेक है.
अब ऐसी एक और फिल्म रिलीज होने जा रही है. जिसे अनीस बज़्मी ने ही बनाया है. फिल्म है 'नाम'. अजय देवगन, समीरा रेड्डी और भूमिका चावला स्टारर. अपने एक इंटरव्यू में अनीस ने इस फिल्म पर बात की. उन्होंने कहा,
अनीस बाज़मी ने बताया कि 'नाम' एक सस्पेन्स थ्रिलर है. फोटो - यूट्यूब

अनीस बज़्मी ने बताया कि 'नाम' एक सस्पेन्स थ्रिलर है. फोटो - यूट्यूब
Embed
'वेलकम' और 'सिंह इज किंग' जैसी फिल्में बना चुके अनीस बज़्मी ने पिछले साल अपने ट्विटर पर कुछ शेयर किया. फिल्म 'नाम' से रिलेटेड. उन्होंने सेट पर अजय देवगन के साथ ली गई एक फोटो साझा की. उसके साथ लिखा,
Embed
Embed
बता दें कि 'नाम' की शूटिंग 2004 में हुई थी. इससे पहले अजय देवगन ने अनीस बज़्मी के साथ फिल्म  'दीवानगी' में भी काम किया. हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब 'नाम' को रिलीज करने की बात उठी है. इससे पहले 2013 में भी रिलीज़ के प्लान बने, पर कुछ हुआ नही. फिल्म का टाइटल पहले 'बेनाम' था, जिसे बदलकर 'नाम' किया गया. अजय देवगन के अपोज़िट प्रियंका चोपड़ा को लिया जाना था. बात नहीं बनी और उनकी जगह समीरा रेड्डी को फाइनल किया गया.
वैसे ये कभी स्पष्ट नहीं हो पाया कि फिल्म के रिलीज़ होने में क्या दिक्कत आई थी?

Advertisement

Advertisement

()