अजय देवगन कोरोना पॉज़िटिव लोगों के लिए बड़ा नेक काम कर रहे हैं
जानिए बाकी स्टार्स किस तरह से मदद कर रहे हैं.
Advertisement

अजय देवगन बीएमसी के साथ मिलकर कोरोना पेशेंट्स की मदद करने के लिए आगे आए हैं. (फोटो-इंस्टाग्राम)
कोविड महामारी के दौर में बॉलीवुड के कई सितारे किसी न किसी तरह लोगों की मदद कर रहे हैं. इन स्टार्स की लिस्ट में अजय देवगन का नाम भी शामिल हो गया है. अजय देवगन कोविड-19 से निपटने के लिए BMC के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. इस काम में इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने भी अजय का साथ दिया है.मुंबई के शिवाजी पार्क में एक इमरजेंसी मेडिकल यूनिट की शुरुआत की जा रही है.अजय देवगन ने एनवाई फाउंडेशन के माध्यम से बीएमसी की मदद की है. जिसकी वजह से शिवाजी पार्क के मैरिज हॉल को 20 बेड वाली कोविड-19 फैसिलिटी में तब्दील कर दिया गया है. इसमें वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सपोर्ट और पैरा मॉनिटर्स लगाए गए हैं. इस काम में अजय देवगन के साथ, आनंद पंडित, बोनी कपूर, लव रंजन, समीर नायर, दीपक धर और बिजनसमैन तरुण राठी जैसे लोग शामिल हैं. जो एक साथ मिलकर मुंबई वालों को ये सुविधा मुहैया करवाने में जुटे हैं.
वहीं अक्षय कुमार ने भी कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ मिलकर 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान किए हैं. ट्विंकल ने खुद इस बात की जानकारी कल ट्विटर पर दी थी. उन्होंने लिखा,
शानदार न्यूज. लंदन इलीट हेल्थ से दैविक फाउंडेशन के तहत डॉक्टर द्रशनिका पटेल और डॉक्टर गोविंद बानकानी ने 120 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स देने का फैसला किया है. साथ ही अक्षय और मैंने मिलकर 100 और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स का इंतजाम किया है. इस प्रकार यह आंकड़ा 220 तक पहुंच गया है. लीड के लिए थैंक्यू.Wonderful news-Dr Drashnika Patel & Dr Govind Bankani of London Elite Health through Daivik Foundation are donating120 oxygen concentrators and as @akshaykumar
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) April 27, 2021
and I have managed to get our hands on 100 as well,we have a total of 220.Thank you for the leads.Let’s all do our bit🙏
इसके पहले अक्षय कुमार ने गौतम गंभीर की संस्था को एक करोड़ रुपये दान में दिए थे. ताकि उससे लोगों की मदद की जा सके. सलमान खान ने कोरोना वॉरियर्स के लिए ''बीइंग हैन्ग्री'' फूड वैन चलवाई है. जिसमें वो रोज़ाना पांच हज़ार कोविड वॉरियर्स के लिए खाना बंटवा रहे हैं. बीते दिनों सलमान का एक वीडियो भी वायरल हुआ था. जिसमें वो खाने की क्वालिटी खुद चेक करते दिखाई दे रहे थे. इसके साथ ही आलिया भट्ट भी पत्रकार फ़े डिसूज़ा के साथ मिलकर लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं. उन्होंने #circleOfHope नाम से एक कैंपेन की भी शुरुआत की है. जहां वो लोगों के काम आने वाली हर जानकारी मुहैया करा रही हैं. सुष्मिता सेन ने भी अपनी तरफ से लोगों की मदद की है. उन्होंने मुंबई से दिल्ली तक कुछ ऑक्सीज़न सिलेंडर पहुंचाने की बात कही थी.
एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी बीते दिनों ट्वीट करके बताया था कि वो पटना और लखनऊ में कोरोना पेशेंट के लिए एक हज़ार बेड वाले अस्पताल खुलवाएंगे. मगर अभी तक इस बारे में उन्होंने कोई दूसरी डीटेल्स नहीं बताई हैं. महामारी के इस दौर में हम भी आपसे अपील करते हैं कि अगर आप किसी भी तरह ज़रूरत मंदों की मदद कर सकते हैं तो ज़रूर करें. खुद को सुरक्षित रखते हुए दूसरों की सेफ्टी का भी ख्याल रखिए. स्टे होम एंड स्टे सेफ.

.webp?width=60)

