The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ajay Devgn and Kajol starrer Tanhaji the Unsung Warrior tax free in uttar pradesh

बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद 'तान्हाजी' के लिए एक और अच्छी खबर आई है

60 करोड़ की कमाई के बाद ऐसी खबर भी आ जाए, और क्या चाहिए.

Advertisement
pic
13 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 13 जनवरी 2020, 03:16 PM IST)
Img The Lallantop
फिल्म 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' के साथ अजय देवगन बतौर प्रोड्यूसर भी जुड़े हुए हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. और फिल्म ने पहले वीकेंड में 61.75 करोड़ रुपए की तगड़ी कमाई की है. अब इस मल्टीस्टारर फिल्म के लिए एक और अच्छी खबर है. 'तान्हाजी' को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है. इससे पहले 'छपाक' को कांग्रेस की सरकार वाले राज्य जैसे मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में टैक्स फ्री किया गया है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है. पहले वीकेंड में फिल्म ने 19.02 करोड़ रुपये कमाए हैं.

Ddd

'छपाक' और 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' बिल्कुल अलग जोनर की हैं. 'छपाक' की कहानी तेजाब के हमले की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल की है. वहीं 'तान्हाजी' की कहानी युद्ध और उससे जुड़ी तैयारी की है. ये युद्ध 04 फरवरी, 1670 को शिवाजी महाराज के दाहिने हाथ ‘तानाजी’ और आलमगीर के दाहिने हाथ उदयभान के बीच हुआ था. उसी पर ये फिल्म आधारित है.

बीजेपी की दिल्ली इकाई के वक्ता और नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से फिल्म को महाराष्ट्र में टैक्स फ्री करने की मांग की है.

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा-

मैं हैरान हूं कि उद्धव ठाकरे ने अभी तक 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' को टैक्स फ्री क्यों नहीं किया. उनकी पूरी राजनीति मराठाओं के गौरव पर टिकी है. हिंदुत्व को धोखा देने के बाद क्या ठाकरे महाराष्ट्र को भी धोखा दे रहे हैं?

वैसे, 'तान्हाजी' और 'छपाक' के साथ ये पहली बार राजनीतिकरण नहीं हो रहा है. जेएनयू में हमले के बाद दीपिका पादुकोण छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल हुई थीं. इसके बाद उनका और फिल्म 'छपाक' का भयंकर विरोध हुआ. बायकॉट 'छपाक' ट्रेंड हुआ. लोगों ने फिल्म के शोज कैंसिल करके टिकट के स्क्रीनशॉट शेयर किए. लेकिन एमपी के सीएम कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ट्विटर पर लोगों से अपील की, कि सब लोग ये फिल्म देखें. भाजपा 'तान्हाजी' और कांग्रेस 'छपाक' के फ्री टिकट भी बंटवा चुकी है. दोनों फिल्मों को लेकर कुछ न कुछ चल ही रहा है.


Video : पहले दिन 'छपाक' से आगे निकल गई 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर'!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()