दिल्ली सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट ने बहुत कर्रा नोटिस भेजा है एक्टर अजय देवगनको. काहे कि वो केसर के नाम पर टुबैको प्रोडक्ट का ऐड कर रहे हैं. वो भी बहुत जमाके. दरअसल ऐड वो करते हैं ब्रांड का जिसमें तंबाकू का जिक्र भी नहीं होता. लेकिनप्रोडक्ट में तो होता है न बाबा. सिगरेट एंड अदर टुबैको प्रोडक्ट एक्ट 2003 सेक्शन5 के हिसाब से ये कानून है. कि किसी भी तंबाकू मिली चीज का ऐड डायरेक्ट याइनडायरेक्ट रूप से करना अपराध है. और अजय देवगन विमल पान मसाला का ऐड कर रहे हैं.उनके फैन्स धड़ल्ले से चीर कर फांकेंगे और फिर गलियों को लाल करेंगे. साथ ही अपनेलिए कैंसर फैंसर इंपोर्ट करेंगे. नए लौंडों को तो बहुतै जल्दी अट्रैक्ट करता है येभौकाल. पहले भी दिल्ली सरकार ने किया प्रयास अभी बीती जनवरी में दिल्ली हेल्थडिपार्टमेंट एक लेटर लिखा था बड़ी मनुहार के साथ. गोविंदा, सैफ अली खान, शाहरुखखान, अरबाज खान और सनी लियोनी को. कि भैया लोग फैन हैं तुम्हारे. बंद कर दो पानमसाले का ऐड करना. सनी लियोनी ने दिल बड़ा किया. ऐलान कर दिया कि नहीं करेंगी.लेकिन बाकी लोगों ने चूं नहीं किया. कानून से बचने का क्या है जुगाड़ ये ऐड करतेहैं ब्रांड का. उसमें टुबैको या एल्कोहल नहीं दिखाते. उसमें दिखाते हैं. सुपाड़ी,लौंग, इलायची, पुदीना, केसर, केवड़ा वगैरह. अजय देवगन विमल में केसर का दम दिखातेहैं. प्रियंका चोपड़ा रजनीगंधा का ऐड करती हैं. सिर्फ इलायची वाला. लेकिन इससेब्रांड का नाम बनता है. इलायची कौन खाता है. असली चीज तो पान मसाला है. जिसमेंतुलसी मिला कर चाप जाते हैं शौकीन लोग. इंपीरियल ब्लू का नाम सुने हो? इंडियनव्हिस्की का ब्रांड है. लेकिन ऐड देखा है उसका. मेन विल बी मेन वाला. उसमें कहींजिक्र नहीं आता कि दारू है. कार्ल्सबर्ग बियर का ऐड देखो. बियर का नाम नहीं आएगा.उसके गिलास आते हैं. लेकिन बिकती तो बियर है. गिलास कौन लाता है. लल्लन ने अजयदेवगन को पहले एक चिट्ठी लिखी थी इससे बचने के लिए. ये देखो. डियर अजय देवगन, विमलके 25 साल पूरे होने पर किसे बधाई सनी लियोन, गोविंदा, शाहरुख, सैफ, अजय, अरबाजःजहर की पुड़िया का ऐड न करो प्लीज सनी लियोन अब नहीं करेंगी गुटखे का ऐड