बॉलीवुड इस समय ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां कई सारी बायोपिक फिल्में बनाई जा रहीहैं. और इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए फिल्म प्रोड्यूसर बिनोद कुमार एक और बायोपिकफिल्म लेकर आ रहे हैं. ये बायोपिक फिल्म जिस शख्स की जिंदगी पर बनी है, वो खुद इसफिल्म में एक्टिंग कर रहा है. खास बात ये है कि ये शख्स ठीक से सुन नहीं सकता. और नही ठीक से देख सकता है. आंखों की रोशनी बहुत ही कम है. अब वो हीरो बनकर दर्शकों केबीच आ रहा है. उनकी यही बात अपने आप में एक मिसाल की तरह है. इस बायोपिक फिल्म कानाम है "अजब सिंह की गजब कहानी". और ये शख्स हैं जमशेदपुर के इनकम टैक्स कमिश्नरअजय सिंह. और बायोपिक भी उनकी जिंदगी की जद्दोजहद पर आधारित है. इस फिल्म में गरीबीऔर दिव्यांगता से संघर्ष करते हुए अजय सिंह के इंडियन रेवेन्यू सर्विस के बड़ेअधिकारी बनने का सफर दिखाया गया है. देखिए "अजब सिंह की गजब कहानी" का ट्रेलर :https://www.youtube.com/watch?v=VUMI0xhLJJ0&spfreload=10 अजय सिंह ने अपने एकइंटरव्यू में बताया कि जब वो 5 साल के थे, तब दिवाली के दिन उनके साथ एक हादसा होगया. जिसकी वजह से उनकी देखने और सुनने की क्षमता चली गई. बिहार के एक छोटे से गांवमें पैदा हुए अजय ने अपनी कमी को अपनी ताकत बनाई. अजय ने बताया कि जब मेरे गांव मेंबाढ़ आया करती थी, तो देखरेख के लिए डीएम और एसपी आया करते थे. मैं उन्हें देखकरसोचता था कि मैं भी एक दिन बड़ा अधिकारी बनूंगा. फिल्म को लेकर अजय ने बताया किफिल्म में काम करने का कभी मेरा इरादा नहीं रहा. पर जब इस फिल्म को लेकर फिल्म केप्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने मुझे बताया कि अगर आप इस फिल्म में काम करेंगे तो कईलोगों को इससे प्रेरणा मिलेगी. "अजब सिंह की गजब कहानी" 17 फरवरी को रिलीज हो रहीहै. इस फिल्म में अजय सिंह के साथ विकास गिरी, यशपाल शर्मा, गोविंद नामदेव जैसेजाने पहचाने कलाकार भी हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर हैं बिनोद कुमार सिंह और डायरेक्टरहैं ऋषि मिश्रा. अजय के मुताबिक उन्हें फिल्म में काम करने के लिए ऑफिस से छुट्टीनहीं मिलती थी. इसलिए मैं केवल छुट्टी के दिन ही शूटिंग करता था. अजय सिंह ने अपनीजिंदगी में कभी कोई फिल्म नहीं देखी. फिल्मों के नाम पर वो सिर्फ दिलीप कुमार केबारे में जानते हैं कि वो एक एक्टर हैं. इसके अलावा ना तो उन्होंने कोई फिल्म देखीहै. और ना ही किसी एक्टर को जानते हैं. उन्होंने कहा कि एक्टिंग के बारे में मैंकुछ नहीं जानता था. इस फिल्म में शूटिंग के दौरान मुझे पहले इशारों से सीन करकेबताया जाता था. ये पहले बायोपिक फिल्म होगी जिसमें किसी सेलीब्रिटी की कहानी नहींहै, बल्कि एक आम इंसान की कहानी है जो विकलांग हैं. और वो खुद एक्टिंग कर रहा है.उस आदमी अपने संघर्ष से मुकाम को हासिल किया. हम ऐसा कह सकते हैं कि "अजब सिंह कीगजब कहानी" से एक नई शुरुआत हुई है. ये शुरुआत है आम लोगों की प्रेरणादायक कहानी परबायोपिक फिल्म बनने की.--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें :रॉक एंड रोल का बादशाह, जिसके स्टाइल को कॉपी करके हिंदुस्तान में कई स्टार बन गए'पुरी साहब' ने आशुतोष राणा को बताया लंबे डायलॉग्स याद करने का गूढ़ रहस्य