The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • aishwarya rai Sarbjit and john abrahim rocky handsome film poster out

पिच्चरबाजों, चार नई फिल्मों के पोस्टरों से कल्लो आंखें चार

सरबजीत. रॉकी हैंडसम. की एंड का. जुबान. सबरी फिल्मों के पोस्टर मिलेंगे यहां.

Advertisement
pic
15 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 15 जनवरी 2016, 12:33 PM IST)
Img The Lallantop
रॉकी हैंडसम का पोस्टर
Quick AI Highlights
Click here to view more
सरबजीत याद हैं. पाकिस्तान में सालों तक बंद रहे. बाद में जेल के कैदियों ने हमला किया. मौत हो गई. अब उन्ही सरबजीत पर फिल्म बनी है. रणदीप हुड्डा, ऐश्वर्या राय हैं फिल्म में. डायरेक्टर उमंग कुमार हैं. 19 मई को फिल्म रिलीज होगी. फिल्म में रिचा चड्ढा, दर्शन कुमार भी होंगे. फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है. https://twitter.com/taran_adarsh/status/687680936125714432
'रॉकी हैंडसम' अब बात अपने मुसटंडे की. जॉन अब्राहम की फिल्म 'रॉकी हैंडसम' आ रही है. 25 मार्च को फिल्म रिलीज होगी. पोस्टर रिलीज हो गए हैं. जॉन जाबड़ लग रहे हैं. ऊपर जो बड़ी सी चाकू और बॉडी दिखाते हुए जो तस्वीर लगी है. एक वो पोस्टर है. दूजा ये नीचे चेप रहे हैं हम. ओनली फॉर यू. :) john abrahim rocky handsome
  की एंड का कपूर एंड कपूर. बोले तो करीना कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म 'की एंड का' का पोस्टर भी आ ही गया है. चीनी कम वाले आर बाल्की ने फिल्म बनाई है. एक अप्रैल को रिलीज होगी. ki and ka kareena kapoor
जुबान अब तीजी पिच्चर. मसान फिल्म के हीरो की नई पिच्चर आ रही है. जुबान. उसका पोस्टर और ट्रेलर अभी हाल ही में जारी हुआ है. पोस्टर अब आप क्या ही देखोगे. क्योंकि ट्रेलर आ गया है. तो ये रही ट्रेलर देखने की खिड़की... https://www.youtube.com/watch?v=Y1ZK_okNmxQ
   

Advertisement

Advertisement

()