रिलायंस जिओ के आ जाने के बाद से सलाह अब एकमात्र चीज नहीं है जो मुफ़्त में मिलतीहै. डेटा भी मुफ़्त में मिल रहा है. बंट रहा है एकदम. असगर (लल्लनटॉप वाला नहीं,वासेपुर वाला) के शब्दों में कहा जाए तो "का बेटा? किस्मत जबर है तुम्हारी. मुफतमें बंट रहा है डेटा. ले लो! अरे ले लो!" घोड़े को जब नाल ठुकती है तो मेंढकी भीटांग उठा देती है. एयरटेल वही मेंढकी है. हालांकि इस मेंढकी का साइज़ काफी बड़ा है.एयरटेल ने भी फ्री डेटा बांटना चालू कर दिया है. मित्तल जी की कंपनी कह रही है कि9000 का फ़ायदा देंगे एक साल में. 9 के आगे 3 ज़ीरो हैं. माने नौ हज़ार. ये सब मिलेगाएक साल के अन्दर. नया कस्टमर हो चाहे पुराना. सबको बराबर बंटेगा.प्रीपेड वाले यहां पढ़ें:ये स्कीम 4 जनवरी से शुरू हो चुकी है. खतम होगी इस साल दिसंबर के अन्त में. यानी 31दिसंबर 2017 को. इस ऑफर में आप 345 रुपये का रीचार्ज करवाएंगे तो आपको 1 जीबी केकोटे में 3 जीबी और मिलेगा. मुफ़्त! मुफ़्त! मुफ़्त! इस पैक में फ्री कॉल्स भीमिलेंगी. एसटीडी (एड्स नहीं) भी और लोकल भी. पहली बार जो फ्री डेटा मिलेगा वो आपकोMyAirtel ऐप से मिलेगा. माने आपको ऐप डाउनलोड करनी ही पड़ेगी. बाकी बार जो भी डेटामुफ़्त में मिलेगा वो रीचार्ज करवाते ही मिलेगा. इस पैक की सुविधायें 28 दिन चलेंगी.उसके बाद फिर से चढ़ावा चढ़ाना होगा. आप इस स्कीम के मैक्सिमम 13 बार मजे ले सकतेहैं. ये नहीं कि जैसे ही 4 जीबी डेटा खतम हुआ वैसे ही फिर 345 रुपये से रीचार्जकरवा लिया.पोस्टपेड वाले इत्थे आओ:इन्हें भी MyAirtel ऐप डाउनलोड करनी पड़ेगी. उसके अलावा आपका जो भी प्लान है उसमें 3जीबी डेटा और जुड़ जायेगा. माने अगर आपके 549 रुपये वाले प्लान में अगर पहले 3 जीबीडेटा मिलता था तो वो अब 6 जीबी हो जायेगा. पोस्टपेड़ का फ़ायदा ये होगा कि आप महीनेमें एक ही बार ये फ्री फैसिलिटी से मजे ले सकते हैं. ये फ्री डेटा एयरटेल के सभीMyPlans पर मौजूद होगा. इन MyPlan प्लान्स में पहले से ही फ्री कॉलिंग फ्री एसएमएसमिलता है इसलिए उनकी चिंता तो आपको करनी ही नहीं है. हा ये ज़रूर होगा कि आप WynkMusic और Wynk Movies का फ्री सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं. चालाकी तो ये है किसब्सक्रिप्शन के बाद जो डेटा जायेगा वो तो मित्तल साहब का ही होगा. वही डेटा जो येमुफत में दे रहे हैं. माने देंगे भी और खर्च करने का जुगाड़ भी साथ ही में चिपकादेंगे. खैर, देख लीजिये. आपको क्या करना है. ये सभी फ्री बेनिफिट्स नए और पुरानेकस्टमर्स को मिलेगा. उन्हें भी जो पाले बदलकर एयरटेल की शरण में आना चाहते हैं.