रिलायंस जियो वो मामा हैं जो रिश्तेदारी के लौंडों को खूब पैसे दे-देकर बिगाड़ देतेहैं, जिसकी वजह से फूफा, मौसा और चाचा को भी फर्जी में खर्चा करना पड़ जाता है. इससमय एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया की हालत इन्हीं फूफा, मौसा और चाचा जैसी हो रखी है.रिलायंस ने जनता को फ्री का डेटा चखाकर मार्केट में भांग घोल दी है. जियो की डेटास्पीड चाहे घट रही हो, कॉल चाहे न लग रही हो, पर फ्री में कोई चीज मिलने पर हमइंडियंस को सब गवारा होता है. रिलायंस के जियो दांव से निपटने के लिए अब एयरटेल कुछलाया है. एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड नेटवर्क को एक नई टेक्नॉलजी से अपग्रेड किया है,जिससे यूजर्स को 100 mbps तक की स्पीड मिलेगी. इसके अलावा एयरटेल फ्री अनलिमिटेडइंटरनेट प्लान और फ्री कॉलिंग भी ले आया है.कैसे मिलेगी ये सर्विसV-Fiber नाम की इस नई टेक्नॉलजी का यूज करने के लिए ब्रॉडबैंड यूजर्स को अपनेमौजूदा नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर में कुछ बदलना नहीं पड़ेगा. जो लोग पहले से एयरटेलब्रॉडबैंड यूज कर रहे हैं, उन्हें न तो नया केबल लगाना पड़ेगा और न अलग से पैसेदेने होंगे. इस स्पीड को झेलने के लिए इक्विपमेंट्स में जो बदलाव करने थे, वोएयरटेल पहले ही कर चुका है. हां, यूजर्स को अपना मॉडम जरूर बदलना पड़ेगा, जिसकीचुम्मी भी उनकी जेब से ही लगेगी.हालांकि, एयरटेल ने 56 इंच का सीना दिखाते हुए कहा है कि अगर किसी को ये सर्विसनहीं पसंद आई तो मॉडम का पैसा उसे लौटा दिया जाएगा. इसके अलावा ब्रॉडबैंड प्लानवाले यूजर्स पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर फ्री में बात कर सकेंगे. यानी फ्रीकॉलिंग और पिलउव्वा डेटा स्पीड.और क्या मिलेगाजो लोग अभी एयरटेल यूज नहीं कर रहे हैं, उनके लिए कंपनी फ्री ट्रायल के तौर परअनलिमिटेड इंटरनेट प्लान लाई है. नया कनेक्शन लेकर आप तीन महीने तक फ्री मेंअनलिमिटेड इंटरनेट यूज कर सकते हैं. ये खेला जियो के जवाब में किया गया है.साथ ही, एयरटेल कई फ्री डेटा ऑफर भी लाया है. जैसे, हर महीने 5 जीबी डेटा वाले 'माइहोम' प्लान में अगर किसी घर में दो एयरटेल पोस्टपेड मोबाइल और एक एयरटेल डिजिटलटीवी कनेक्शन यूज किया जा रहा है तो उस कनेक्शन पर 15 जीबी डेटा अलग से फ्रीमिलेगा.प्रीपेड वालों के लिए क्याजियो का पूरा भौकाल इसी वजह से बना है, क्योंकि लोग इसे फोन में यूज कर पा रहे हैं.जियो से टक्कर लेने के लिए एयरटेल ने अपने डेटा प्लान सस्ते किए थे, लेकिन जब इन्नेसे बात नहीं बनी तो अब कंपनी फ्री कॉलिंग भी ले आई. एयरटेल ने 'एयरटेल क्लाउड' और'एयरटेल डायलर' नाम से दो नए ऐप लॉन्च किए हैं, जिनसे फ्री डेटा और फ्री कॉलिंगमिलेगी.'एयरटेल क्लाउड' ऐप 2 जीबी का फ्री क्लाउड स्टोरेज और बैकअप देगा. साथ ही, रातभरमें जिन चीजों का बैकअप शेड्यूल किया गया है, उसमें भी डेटा अपलोड होने का कोईचार्ज नहीं लगेगा. 'एयरटेल डायलर' की मदद से 50 मिनट तक एयरटेल टू एयरटेल फ्री बातकी जा सकेगी. इसके लिए एयरटेल यूजर्स को 'माइ एयरटेल' ऐप इंस्टॉल या अपडेट करनाहोगा.कब और कहांएयरटेल ब्रॉडबैंड अभी देश के 87 शहरों में ऑपरेट हो रहा है और V-Fiber से इन सभीजगहों पर नेट स्पीड बढ़ेगी. अभी चेन्नई में इसका यूज हो रहा है और जल्दी ही मुंबईऔर दिल्ली-NCR में लॉन्चिंग होगी. फिर धीरे-धीरे दूसरे शहरों में भी सर्विस पहुंचाईजाएगी. टेलिकॉम इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स ने पॉपकॉर्न्स ऑर्डर कर दिए हैं, क्योंकिअब रिलांयस और एयरटेल की जूतम-पैजाम देखने में बड़ी मौज आने वाली है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:रिलायंस जियो यूज करने वालों के लिए बुरी खबर और इस पर मुहर भी लग गई हैक्या आपके जियो की 4G स्पीड राख हो गई है? आओ बढ़ा दें बिना 4G वाले मोबाइल में भीरिलायंस जियो चलाने का नया जुगाड़ इन लोगों की चली तो रिलायंस जियो 4G बंद हो जाएगामैं इन 8 वजहों से रिलायंस जियो 4G सिम के 4 टुकड़े करके फेंकने वाला हूं ये हैजियो सिम पाने का सबसे आसान तरीका सावधान! जियो सिम के नाम पर ये लोग आपको मूर्खबना रहे हैं