The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Air pollution may affect sex activity of Delhi residents

ये धुंध जो छाई है, आपकी सेक्स लाइफ चौपट करने आई है

दिल्ली और आस-पास के स्मॉग को हल्के में ले रहे हो तो बहुत बड़ी गलती कर रहे हो.

Advertisement
Img The Lallantop
Image: Reuters
pic
आशुतोष चचा
7 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 7 नवंबर 2016, 06:30 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
दिल्ली में छाया स्मॉग सिर्फ खांसी, जुकाम, दमा, फेफड़ा बर्बादी ही नहीं लाया है. बल्कि इससे सेक्स लाइफ पर इतना बुरा असर पड़ेगा कि तमाम एंजॉयमेंट धुआं हो जाएगा. फर्टिलिटी एक्सपर्ट्स ने संडे को ये बताया है. दिल्ली का कलेजा दरक रहा है. स्मॉग की वजह से मुंह और नाक पर मास्क है. जहां नहीं है, वहां छींक और खांसी है. लेकिन संडे और मंडे की सुबह जागे लोगों को पटाखों की लगातार कानफोड़ू आवाज भी सुनाई दी. पता चल गया कि दिल्ली कित्ती सीरियस है अपनी सांसों को लेकर. देश के हर कोने में टीवी पर दिल्ली का हाल देख देखकर वो परेशान हैं जिनके सगे वाले यहां हैं. कह रहे हैं कि गांव घर आके बैठो वहां मत फड़फड़ाओ. पिछले 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ रही है दिल्ली की गंदी हवा. दिवाली के बाद ये हाल हुआ है. एक्सपर्ट्स ने बताया है कि इससे सेक्शुअल एक्टिविटी 30 परसेंट तक गिर जाएगी. इंदिरा IVF हॉस्पिटल की प्रजनन विशेषज्ञ डॉक्टर सागरिका अग्रवाल हैं. बताती हैं कि भारत में 15 परसेंट पुरुष बच्चे पैदा नहीं कर सकते. ये परसेंटेज महिलाओं से ज्यादा है. और इधर हवा में मेटल इतना ज्यादा है कि ये हॉर्मोन्स को बुरी तरह नुकसान पहुंचाएगा. ढेर नुकसान होगा इससे.
Embed
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक अरविंद वैद्य शहर के ही फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉक्टर हैं. कहते हैं कि ये पॉल्यूशन खून में फ्री रैडिकल्स बढ़ा रहा है. जो स्पर्म बनने के चांसेज बहुत कम कर देता है, पूरी तरह स्वस्थ आदमी में भी. तो पटाखा-वटाखा कसके दगा लो. कसके धुआं उड़ा लो. लेकिन इस रिस्क के साथ भी खड़े रहो कि सेक्स लाइफ टोटली फेल हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: ...तो इस वजह से इस साल फैला है इतना सारा स्मॉग! स्मॉग से बचने के लिए रुमाल मत बांधिए, ये वाले मास्क खरीदिए  

Advertisement

Advertisement

()