विमान उड़ाकर दिल्ली से बाली पहुंचे एयर इंडिया के पायलट को हार्ट अटैक आया, मौत हो गई
एयर इंडिया के एक पायलट की इंडोनेशिया के बाली में हार्ट अटैक से मौत हो गई है. एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि पायलट ने हाल के महीनों में सभी जरूरी मेडिकल चेकअप कराया था. उन्हें पहले से स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या नहीं थी.

इंडोनेशिया के बाली में हार्ट अटैक के चलते एयर इंडिया के एक पायलट की मौत हो गई है. एयरलाइंस ने 29 अप्रैल को पायलट के मौत की जानकारी शेयर की है. बताया गया कि पायलट ‘क्रू लेओवर’ (आराम करने के लिए निर्धारित समय) के लिए एक होटल में रुका था. वहीं उसे दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसको पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने पायलट को मृत घोषित कर दिया.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया की ओर से बताया गया कि मृतक पायलट की उम्र 40 साल थी. उसने एक दिन पहले ही दिल्ली से इंडोनेशिया के बाली के लिए उड़ान भरी थी. मैंडेटरी क्रू लेओवर के दौरान वो एक होटल में रुका हुआ था.
मृतक पायलट एयर इंडिया में फर्स्ट ऑफिसर था कमर्शियल फ्लाइट में फ्लाइट के दूसरे को फर्स्ट ऑफिसर कहा जाता है. अक्सर CO-Pilot भी कहा जाता है. यह कैप्टन के बाद फ्लाइट का दूसरा कमांडर होता है. कैप्टन की एब्सेंस में या फिर उसको किसी तरह की समस्या आने पर फ्लाइट उड़ाने की जिम्मेदारी इसी ही होती है.
घटना को लेकर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया,
फर्स्ट ऑफिसर ने होटल के स्टाफ से बैचेनी महसूस करने की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उनको दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि की. डॉक्टर्स और हॉस्पिटल की पूरी मेडिकल टीम ने उनको बचाने की पूरी कोशिश की. लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.
एयर इंडिया ने अपने कॉकपिट क्रू के मेंबर के निधन पर गहरा दुख और संवेदना वयक्त किए हैं. एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि पायलट ने हाल के महीनों में सभी जरूरी मेडिकल चेकअप कराए थे. उसे पहले से स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या नहीं थी.
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने आगे बताया कि डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने पायलटों के लिए उड़ान के घंटे तय किए हैं. एयर इंडिया के पायलट उस सीमा के भीतर ही काम कर रहे थे. फिलहाल इस घटना के बारे में और ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
वीडियो: एयर इंडिया के पायलट ने कनाडा टू दिल्ली फ्लाइट की उड़ान भरने से पहले शराब पी? DGCA ने एक्शन लिया

