The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Air Force Chief BS Dhanoa addressed PC about the Air strikes in Pakistan

एयर स्ट्राइक के बाद पहली बार वायु सेना चीफ बोले - हमने टारगेट हिट किया, लाशें नहीं गिनते

ये भी बताया कि F 16 के खिलाफ मिराज की जगह मिग का इस्तेमाल क्यों हुआ...

Advertisement
pic
4 मार्च 2019 (अपडेटेड: 4 मार्च 2019, 08:19 AM IST)
Img The Lallantop
एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने एयर स्ट्रइक्स के बाद पहली बार प्रैस कॉन्फ्रेंस की
Quick AI Highlights
Click here to view more
पाकिस्तान के बालाकोट में इंडियन एयर फोर्स की स्ट्राइक के बाद पहली बार एयर फोर्स चीफ बी.एस. धनोआ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस कार्रवाई के बारे में धनोआ के तफसील में जानकारी दी. एयर फोर्स चीफ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के खास पॉइंट- #हमले की सफलता पर बोले एयर फोर्स चीफ-
"हमने एयर स्ट्राइक की और टारगेट को हिट भी किया. अगर खाली जंगल में बम फोड़े होते तो वो (पाकिस्तान) क्यों जवाबी कार्रवाई करता."
#इस हमले में मारे गए आतंकियों की संख्या पर काफी घाल-मेल चल रहा है. सियासी बयान बहादुर कई तरह के आंकड़े पेश कर रहे हैं. कोई 300 बता रहा है तो कोई 250, लेकिन एयर फोर्स चीफ ने कहा कि-
“मृतकों के आंकड़े के बारे में हमारे पास कोई जानकारी नहीं है, हम ये देखते हैं कि हमने टारगेट हिट किया या नहीं, हम लाशें नहीं गिनते. हमने बालाकोट में अपने टारगेट को हिट किया था. मरने वाले की संख्या इस बात पर डिपेंड करती है कि कितने लोग वहां मौजूद थे. मारे गए आतंकियों का आंकड़ा सरकार देगी."
#पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ने के लिए मिग 21 बाइसन एयर क्राफ्ट के इस्तेमाल पर सवाल उठ रहे हैं. धनोआ ने इस पर भी जवाब दिया. एयर फोर्स चीफ ने कहा,
'यह अपग्रेडेड एयरक्राफ्ट है. अभी ऑपरेशन जारी है, इस पर मैं कॉमेंट नहीं करूंगा.'
#मिराज की जगह मिग का इस्तेमाल करने का कारण बताते हुए धनोआ ने कहा कि-
“एयर स्ट्राइक की गई थी, तो वो एक प्लान्ड स्ट्राइक थी. लेकिन जब आप पर कोई उलटी कार्रवाई होती है तो उस समय जो भी एयर क्राफ्ट उपलब्ध हो, वो काम करता है. सभी एयर क्राफ्ट्स किसी का भी सामना करने के काबिल हैं.”
#इस पूरी स्ट्राइक में भारत का दावा है कि पाकिस्तान ने F-16 एयर क्राफ्ट का इस्तेमाल किया है. पाकिस्तान का कहना है कि F-16 का इस्तेमाल नहीं किया है. एयर फोर्स चीफ ने कहा-
“F-16 से चली मिसाइल के टुकड़े हमें मिले है, निश्चित रूप से उन्होंने (पाकिस्तान) F-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया, पाकिस्तान के एक F-16 विमान को मार गिराया गया था”.
#बीच में ऐसी खबरें आ रही थीं कि पाकिस्तान बिना अमरीका की इजाज़त के F-16 एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल नहीं कर सकता. इस पर धनोआ ने कहा कि-
“पाकिस्तान और अमरीका के बीच F-16 एयरक्राफ्ट का सिर्फ आतंक के विरुद्ध इस्तेमाल करने की शर्त की मुझे कोई जानकारी नहीं है. लेकिन अगर ऐसा है तो पाकिस्तान ने इस शर्त का उल्लंघन किया है.”
#विंग कमांडर अभिनंदन के दोबारा एयरक्राफ्ट उड़ाने के सवाल पर एयर फोर्स चीफ ने कहा कि
 “उनकी मेडिकल फिटनेस पर निर्भर करेगा कि वह दोबारा लड़ाकू विमान उड़ा पाएंगे या नहीं. जब तक वो फिट नहीं हो जाते तब तक उन्हें एयर क्राफ्ट उड़ाने की परमिशन नहीं दी जाएगी. हमें खुशी है कि हमारा अफसर हमारे साथ है.”
#एयर स्ट्राइक की राजनीति पर धनोआ ने साफ कहा कि

“एयर स्ट्राइक की राजनीति कुछ नहीं बोलूंगा”

#नए एयरक्राफ्ट और डिफेंस इक्विपमेंट की ख़रीद के बारे में धनोआ ने कहा कि
“सितंबर तक रफाएल मिलने की उम्मीद है. और हमें जल्द ही डेढ़ स्कॉड्रन सुखोई HAL से मिलने की उम्मीद है.”
 

Advertisement

Advertisement

()