फेसबुक नोटिफिकेशन आया. सारे दोस्तों ने दबा के फेसबुक का फ्री बेसिक्स वाला फॉर्मभर दिया है . नई चीज है. फॉर्म भरना कूल है. जैसे रंगीन डीपी लगाना. सब कर रहे हैं.आप भी पीछे क्यों रहे? पर रुकिए...जान तो लीजिए है क्या? एक होता है पैर परकुल्हाड़ी मारना, दूसरा कुल्हाड़ी के तालाब में छपाक-छपाक कूदना. आप वही करने जा रहेहैं. अब देखिए AIB वालों का नया वीडियो आया है. आपसे मदद मांग रहे हैं. TRAI कोSavetheInternet.in के जरिए एक मेल भेजना है. 30 दिसंबर के पहले. वीडियो में बतायागया है कि Free Basics वही Internet.org है,जिस पर महीनों बहस चली है. इस बारफेसबुक वाले इसका नाम बदलकर ग्राहकों को भरमाने आए हैं. फॉर्म भरकर आप Free Basicsउर्फ Internet.org का समर्थन करेंगे और जितनी आजादी से इंटरनेट चला रहे हैं. वैसेआगे कभी न यूज कर पाएंगे. https://www.youtube.com/watch?v=AAQWsTFF0BM विशालदादलानी भी इस मुद्दे पर बोलते नजर आए, सुनिए वो क्या कहते हैं.https://www.youtube.com/watch?v=cpkG7VB0r74