The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Agusta Westland: subramanian swamy targets congress sonia gandhi in rajyasabha on wednesday

ऑफिशियल सुब्रमण्यम स्वामी बोले- नए मेंबर्स को रोकिए, वरना पानी में डूब मरेंगे

अगस्टा वेस्टलैंड: राज्यसभा में स्वामी ने आज कांग्रेस को जमकर घेरा. पढ़िए स्वामी की कही बातें.

Advertisement
pic
4 मई 2016 (अपडेटेड: 4 मई 2016, 12:20 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
अगस्टा वेस्टलैंड डील में घपला होने का आरोप है. कांग्रेस घिरी हुई है. विरोधी चढ़े हुए हैं. बीजेपी सांसद किरोट सोमैया नया आरोप लेकर आ रहे हैं. लेकिन बुधवार को सरकार की तरफ से कांग्रेस पर आरोपों की चढ़ाई करने वो आए, जो कभी गांधी परिवार के बेहद करीबी थे और अब बेहद विरोधी. सुब्रमण्यम स्वामी. स्वामी ने राज्यसभा में कांग्रेस पर कई आरोप लगाए. इतना बोले कि जब किसी ने कहा, अरे स्वामी को पानी पिलाओ. तो वो बोले, 'चिंता मत करो, मैं आपको पानी पिला दूंगा.' सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, 'अगस्टा वेस्टलैंड मामले का बदले की भावना से कोई नाता नहीं है.' इसके अलावा भी सुब्रमण्यम स्वामी बहुत कुछ बोले. आगे जानिए बुधवार को राज्यसभा में क्या बोले सुब्रमण्यम स्वामी. 1. कांग्रेस पर जो आरोप लगाए गए. वो फैक्टस पर आधारित हैं. यूपीए की सरकार ने अगस्टा के लिए नियम बदले. यूपीए ने अगस्टा वेस्टलैंड कंपनी को ब्लैकलिस्ट नहीं किया. 2. हेलिकॉप्टर की उड़ान कम थी. हेलिकॉप्टर 4500 फुट से ज्यादा ऊंचा नहीं उड़ सकता था. लेकिन इस उड़ान को कम किया गया. 2006 में उड़ान की ऊंचाई कम की गई. हेलिकॉप्टर को खरीदने की प्रोसेस एनडीए ने शुरू की थी, लेकिन हेलिकॉप्टर की उड़ान यूपीए वालों ने कम की. 2006 में जिसने हेलिकॉप्टर की उड़ान कम की, वो ही असली दोषी है. 3. अगस्टा डील में खूब करप्शन हुआ. आखिर किसके कहने पर तब के डिफेंस मिनिस्टर एके एंटनी ने सलाह क्यों नहीं मानी. क्या इसके आदेश मनमोहन सिंह ने दिए थे. डील 6 गुणा ज्यादा दाम पर तय हुई. पहले ये डील 793 करोड़ रुपये की थी. बाद में डील 4800 करोड़ में फाइनल की गई. 4. डील के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल ने एक खत लिखा था. मैं इस खत को पढ़ता हूं. खत में सोनिया गांधी का नाम लिया गया. खत में सोनिया को ड्राइविंग फोर्स बताया गया.
इस पर राज्यसभा में हंगामा होने लगा. उपसभापति ने कहा- स्वामी इस खत के सही होने को साबित करें. जब विपक्ष के लोग हंगामा कर रहे थे, तब स्वामी ने कहा, अपने नए मेंबर्स को रोकिए. नहीं तो पानी में डूब मरेंगे.
5. डॉ मनमोहन सिंह से पहले सोनिया गांधी के खिलाफ जांच की जानी चाहिए. बिचौलिए ने कोर्ट में फोटो पहचानी. सवाल ये भी है कि 8 की जगह 12 हेलिकॉप्टर क्यों खरीदे गए. 6. डायरी में जो AP नाम लिखा है. मुझे पता है कि वो कौन है. सीबीआई चाहे तो पूछताछ कर सकती है. मुझे मालूम है कि मनमोहन सिंह गड़बड़ नहीं करेंगे. लेकिन वो आदेश मानते थे. जिनका नाम आया है, उनसे पूछताछ होनी चाहिए. आखिर ये अगस्टा वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर भसड़ है क्या?

Advertisement

Advertisement

()