The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Agusta Westland: defence minister Manohar Parrikar targets congress over corruption in vvip helicopters deal

देश जानना चाहता है, अगस्टा वेस्टलैंड डील में किसने रिश्वत ली: मनोहर पर्रिकर

डिफेंस मिनिस्टर पर्रिकर ने RS में कांंग्रेस को घेरा.

Advertisement
pic
4 मई 2016 (अपडेटेड: 4 मई 2016, 01:57 PM IST)
Img The Lallantop
रक्षा मंत्री बनने के बाद उनको उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुना गया. फाइल फोटो.
Quick AI Highlights
Click here to view more
अगस्टा वेस्टलैंड डील में सुब्रमण्यम स्वामी के बाद डिफेंस मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर भी बुधवार को राज्यसभा में बोले. पर्रिकर ने कहा, 'कांग्रेस कुतर्कों से झूठ को सच साबित करने में जुटी हुई है. अगस्टा वेस्टलैंड डील में रिश्वतखोरी हुई थी. करप्शन हुआ था. देश जानना चाहता है कि आखिर किसने डील में करप्शन किया. डील में यूपीए ने क्यों सिर्फ एक ही वेंडर का नाम रखा गया.' पर्रिकर ने कहा, 'डील के दौरान करप्शन हुआ था. इटली की कोर्ट में कई सबूत पेश किए थे. एके एंटनी ने खुद कहा था कि अगस्टा वेस्टलैंड डील में करप्शन हुआ था. अगस्टा वेस्टलैंड  डील में फायदा पहुंचाने के लिए नियम बदले गए.' पर्रिकर के बयान से कांग्रेस वाले बौखला गए. बोले- पर्रिकर घर से लिखा बयान लेकर आए थे. और उसे ही पढ़ रहे थे. कांग्रेस लीडर गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'मंत्री ने भाषण पढ़कर सदन का अपमान किया है. पर्रिकर के लिखित बयान से सदन अपमानित हुआ है.' सदन में शरद यादव ने कहा, 'जांच शुरू कीजिए और कार्रवाई शुरू की जाए.'

Advertisement

Advertisement

()