चुस्की चूस सकती है आपकी मुस्की
आगरा में हो गया कांड. गांव की हाट में चुस्की खाकर 200 बच्चे हुए बीमार.
Advertisement

फोटो - thelallantop
बुधवार शाम की बात है. आगरा में एक गांव है, लोनी. वहां हाट लगा. हाट में बच्चे लोग चुस्की बर्फ खाए. और खा के बीमार पड़ गए. एक दो नहीं. पूरे दू सौ बच्चे. बुतरू-बच्चा को अस्पताल भेजा गया. लेकिन, तब तक ई गोला आइसक्रीम वाला. भाग गया. अब पुलिस उसको टॉर्च जला के ताज महल से लाल किला तक हर कोने में खोज रही है.
अब गांव घर में हाट लगता है. हाट में हर तरह का सामान बिकता है. तो लोग बाग़ खरीदने जाते हैं. साथ में वानरी सेना लटक के चल देती है. अब इस भीषण गर्मी में प्यास लगी. बच्चे लोग देखे वहां बर्फ का गोला.
बाबू जी चुस्की खाना है. बाबू जी भी बेचारे चुस्की खिला दिए. खाने के बाद सबको उल्टी दस्त होने लगा. इस सब के बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
लेकिन,इन सब के बीच में चुस्की वाले चच्चा भग गये. कहां गये नहीं गये कोई खबर नहीं. डॉक्टर साहब लोग बच्चे लोग का जांच कर रहे हैं. जो बच्चे ज्यादा सीरियस हैं, वो आगरा अस्पताल में भर्ती हैं. बाकी, लोग जगनेर स्वास्थ्य केंद्र में सुई लगवा रहे हैं.
आगरा के एस.एन.मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर साहब हैं. नाम है डॉ. नीरज यादव. वो बताए लगभग 200 बच्चे को फ़ूड प्वाइजनिंग हो गयी. जो बच्चे बहुत ही बीमार हैं. उनका इलाज़ चल रहा है.
आगरा की एस डी एम नेहा जैन बोलीं, मामला बहुत टाइट है. वो चुस्की वाला भगा हुआ है. उसको खोज रहे हैं. जल्दी पकड़ लेंगे.
.webp?width=60)

