The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Agneepath: 226 crore loss to Danapur Railway Division in protest against scheme

अग्निपथ: हिंसा करने वालों ने अकेले एक मंडल में ही रेलवे का अरबों का नुकसान कर दिया!

उपद्रवियों ने रेल की बोगियां और इंजन तो जलाए ही, रेलवे को अब टिकट रिफंड के करोड़ों रुपये लोगों को देने होंगे.

Advertisement
pic
18 जून 2022 (अपडेटेड: 18 जून 2022, 06:23 PM IST)
Danapur-Rail-Division
बाएं से दाहिने. रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन की सांकेतिक तस्वीर और बिहार के लखीसराय में जलती ट्रेन. (फाइल फोटो- आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

'अग्निपथ' स्कीम के खिलाफ प्रदर्शन का सबसे बुरा असर रेलवे पर पड़ा है. टीवी पर जलती ट्रेन की बोगियों की तस्वीरें देख नुकसान का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है. नुकसान कितना होगा, ये शायद गुस्साए उपद्रवियों ने सोचा भी नहीं होगा. लेकिन पूर्वी मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल ने उस हिंसा, आगजनी और उपद्रव में नुकसान का जो आंकड़ा बताया है, वो चौंकाने वाला है. आजतक के संवाददाता सुजीत कुमार झा से बात करते हुए दानापुर DRM ने बताया है कि बीते तीन दिनों के उपद्रव में सिर्फ दानापुर मंडल को 226 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है.

दानापुर डीआरएम ने बताया कि आरा और बक्सर में हुए बवाल, तोड़फोड़ और आगजनी ने दानापुर रेल मंडल की कमर तोड़कर रख दी है. उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने तीन ट्रेन और दो इंजन को जलाकर राख कर दिया. इसके अलावा उपद्रवियों ने एक ट्रैक मशीन को आग के हवाले कर दिया. इस पूरी आगजनी में रेलवे को करोड़ों का नुकसान हुआ है.

दानापुर रेलवे स्टेशन पर जली ट्रेन. (आजतक)

इसके अलावा दानापुर मंडल में कुल नुकसान की बात करें, तो आंकड़े और भी चौंकाने वाले हैं. प्रदर्शनकारी अबतक 7 रेल इंजन, 50 बोगियों को आग के हवाले कर चुके हैं. इस पूरे तांडव की वजह से 41 एक्सप्रेस ट्रेन, 54 पैसेंजर ट्रेन कैंसिल हुई हैं. प्रदर्शनकारियों ने कई रेलवे सिग्नलों को भी नुकसान पहुंचाया है. इसके अलावा जो ट्रेन रद्द हुई हैं, उनके यात्रियों को टिकट रिफंड में करीब 70 करोड़ रुपए चुकाए जाएंगे.

इधर पटना के डीएम चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि अबतक कितनी क्षति हुई है, इस बात का आकलन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि रेलवे के परिचालन को भी जल्द शुरू किया जाएगा. लेकिन कई जगहों पर उपद्रवियों ने रेलवे ट्रैक के लॉक को खोल दिया है. ऐसे से दुर्घटना से बचने के लिए पूरे सिस्टम को चेक कर के ही ट्रेनों की आवाजाही शुरू की जाएगी.

डीएम ने बताया कि दानापुर रेलवे स्टेशन पर भी प्रदर्शनकारी उत्पात मचाने आए थे. लेकिन समय पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया. 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तारियों कि संख्या अभी और बढ़ेगी. 

Advertisement

Advertisement

()