The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • After Two foreign militants of JeM killed in late night encounter in Srinagar Intelligence report Terrorist of JeM, Hijbul trying to infiltrate in kashmir

कॉल ड्रॉप से परेशान हैं PAK के घुसपैठिए आतंकी!

मंडे नाइट दो आतंकी पेल दिए गए. खबर है कि सरहद पार से घाटी में आतंकी घुसपैठ कर रहे हैं. पर इस बार अलग पैटर्न से...

Advertisement
pic
24 मई 2016 (अपडेटेड: 24 मई 2016, 09:14 AM IST)
Img The Lallantop
symbolic image
Quick AI Highlights
Click here to view more
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने मंडे मॉर्निंग पुलिसवालों पर फायरिंग की. 3 पुलिसवाले शहीद हो गए. सुरक्षाबलों और पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सोमवार रात होते-होते जम्मू कश्मीर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी मार गिराए. ये दोनों आतंकी पाकिस्तान से आए थे. आतंकियों से हुए मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर सैफुल्लाह भी  'रेस्ट इन कब्र'  हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, दोनों आतंकी सोपोर के रास्ते श्रीनगर आए थे. दोनों की प्लानिंग श्रीनगर में बड़ा धमाका करने की थी. हालांकि ये जो दो आतंकी पेले गए हैं, इन्होंने ही पुलिसवालों पर हमला किया था. इस बात की कंफर्मेशन नहीं मिल पाई है. कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश और कॉल ड्रॉप की दिक्कतें.. ये आतंकी अंतत: मारे ही जाते हैं. पर मरने से पहले जो दो काम ये करते हैं, वो है साजिश और घुसपैठ. हां तो मिलिट्री इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल के आतंकी केरन, तंगधर, पुंछ, नौशेरा, कठूरा जैसे इलाकों में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं. कुछ आतंकी ऑलरेडी घुसपैठ कर चुके हैं. जंगलों में छिपे हुए हैं. ससुरों ने बाकयदा स्लीपर सेल एक्टिव कर रखी हैं. आपस में बात करने के लिए इस बार ये आतंकी इंटरनेशनल सिम मैट्रिक्स का यूज कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, इन आतंकियों का कम्युनिकेशन का पैटर्न भी चेंज हुआ है. मालूम होता है कि आतंकी भी कॉल ड्रॉप से परेशान हैं. इसके अलावा वो ये समझ रहे होंगे कि इससे इंडियन एजेंसियों को झांसा दिया जा सकता है. पर सॉरी डूड. हम..हम हैं. आतंकियों से कहा गया है कि सिक्योरिटी फोर्स वालों पर ग्रेनेड से हमला कर दो. हालांकि पहले से एक्टिव अपनी आर्मी तनिक ज्यादा एक्टिव हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, इन आतंकियों ने अपने कई गुट बना लिए हैं. कठूरा इलाके में स्कूलों को टारगेट किया जा सकता है.

Advertisement

Advertisement

()