बेरूत से लंदन जा रही मिडिल ईस्ट एयरलाइंस की एक फ्लाइट उड़ान में थी. जमीन से 30हजार फीट की ऊंचाई पर. हवा से बतिया रही थी. तभी प्लेन में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरूहो गया और हालत ऐसी हो गई कि फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. फ्लाइट में एकबुजुर्ग शख्स यात्रियों के साथ लड़ने लगा. लड़ाई इतनी बढ़ गई कि बीच-बचाव कराने केबिनक्रू वालों को आना पड़ा. इसके बावजूद वो बुजुर्ग नहीं माना, बल्कि और आक्रामक होगया. क्रू के साथ भी झगड़ा करने लगा. एक यात्री ने फ्लाइट में हुए इस लड़ाई का वीडियोभी बना लिया. इस फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक यात्री ने बताया, "ये बवाल तब शुरूहुआ, जब वो बुजुर्ग फ्लाइट में अपनी पत्नी और बाकी यात्रियों पर चिल्लाने लगा औरउनके साथ बदतमीजी सेकरने लगा. इस फसाद को जब एक फ्लाइट अटेंडेंट ने रोकने की कोशिशकी, तो वो उसके साथ भी धक्का-मुक्की करने लगा. उसे शांत कराने आए दूसरे फ्लाइटअटेंडेंट के साथ भी वो ऐसे ही पेश आया. उसके बाद एक यंग लड़का उसे समझाने आया, जिसेउस शख्स ने चांटा जड़ दिया. आप वीडियो देख सकते हैं."https://www.youtube.com/watch?v=69VIY_AqWJs उस यात्री ने आगे बताया, "सभी उसेसमझाने की कोशिश कर रहे थे, पर वो शख्स उन सभी लोगों पर चिल्ला रहा था. फ्लाइटस्टाफ की धड़-पकड़ के बाद वो कुछ देर के लिए शांत बैठा. फिर टॉयलेट जाने के बहाने उठाऔर उस यंग लड़के पर दोबारा हमला करने के इरादे से उसकी तरफ जाने लगा. इसके बाद दोनोंके बीच मार-पीट वाली स्थिति हो गई." इतने बवाल के बाद स्टाफ दोनों को पकड़कर अपनेसाथ ले गया. मारपीट की वजह से प्लेन में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और प्लेन कीनजदीक के इस्तांबुल एअरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. लैंडिंग के बाद उसबुजुर्ग को चार सिक्यॉरिटी गार्ड्स की मदद से फ्लाइट के बाहर कर दिया गया, जिसकीबाद फ्लाइट ने उड़ान भरी.-------------------------------------------------------------------------------- ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है --------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें :करंट वाली बंदूक यहां मिल जाए, तो प्लेन में इन 5 लोगों से राहत मिलेशादी में जा रही गुजराती फैमिली ने 'हाईजैक' की जेट एयरवेज की फ्लाइट