The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • After Suvendu Adhikari now WB minister Rajib Banerjee speaks out against TMC

ममता के एक और मंत्री ने खुलकर नाराजगी जताई, TMC पर ही हमला बोला!

क्या सुवेंदु अधिकारी के नक्शेकदम पर चलेंगे राजीब बनर्जी

Advertisement
Img The Lallantop
सुवेंदु अधिकारी के बाद ममता के एक और मंत्री राजीब बनर्जी पार्टी के लिए मुश्किले खड़ी करते दिख रहे हैं. फोटो साभार- ट्विटर
pic
Varun Kumar
6 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 6 दिसंबर 2020, 09:18 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
साल 2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन राजनीति अभी से गरमाती दिख रही है. पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक और मंत्री सुवेंदु अधिकारी के बागी होने के बाद पार्टी को एक और झटका लगता दिख रहा है. ममता बनर्जी के एक अन्य मंत्री राजीब बनर्जी ने अपनी ही पार्टी पर तीखा हमला बोला है. शनिवार को दक्षिण कोलकाता में हुए एक कार्यक्रम में वन मंत्री राजीब बनर्जी ने कहा,
Embed
उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,
Embed
एक दिन पहले ही (शुक्रवार 4 दिसंबर) TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पार्टी में एकजुटता बनाए रखने की बात कही थी. लेकिन राजीब की टिप्पणी से पार्टी पर सवाल खड़े होते दिखाई दे रहे हैं. राजीब बनर्जी ने कहा,
Embed
उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग राजनीति को ताकत देने वाली चीज समझते हैं. उन्होंने कहा कि उनके लिए जनता ही राजनीति है. राजीब ने कहा कि आज लोग राजनीति से भागते हैं क्योंकि भ्रष्ट लोग इसमें घुस गए हैं और आज का युवा राजनीति के बारे में गलत धारणाएं बना रहा है. https://twitter.com/IndiaToday/status/1335497455455019010 राजीब बनर्जी ने बयान पर मुकुल रॉय ने कहा,
Embed
बताया जा रहा है कि वन मंत्री राजीब बनर्जी  बीते काफी समय से नाराज चल रहे थे. लेकिन अब इन्होंने अपनी नाराजगी जगजाहिर कर दी है. हालांकि उनके बयान पर TMC की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. राजीब बनर्जी के बयान को बगावत के रूप में देखा जा रहा है.

Advertisement

Advertisement

()