The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • After surgical strike 2.O Pakistan released a video and claimed that Pakistani Navy chased away an Indian submarine

क्या अब इंडियन नेवी पाकिस्तान पर हमला कर रही है?

एक वीडियो आया है.

Advertisement
pic
5 मार्च 2019 (अपडेटेड: 5 मार्च 2019, 11:47 AM IST)
Img The Lallantop
बाईं तस्वीर उस वीडियो की स्क्रीन ग्रैब है, जिसके बारे में पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारतीय पनडुब्बी पाकिस्तानी सीमा में घुसी थी.
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की और जवाब में पाकिस्तान ने भी एयर स्ट्राइक की. भारत का मिग 21 क्रैश हुआ और पाकिस्तान का एफ 16. इसके बाद भारत की ओर से 4 मार्च को एक और स्ट्राइक हुई. भारत ने पाकिस्तान के एक ड्रोन को मार गिराया, जो भारतीय सीमा में घुसा था. और इसके बाद 5 मार्च को पाकिस्तान की ओर से एक दावा किया गया. इस बार दावा पाकिस्तानी नौसेना का था. पाकिस्तानी नौसेना के प्रवक्ता ने दावा किया कि 4 मार्च को भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी जल क्षेत्र में घुसने की कोशिश की, जिसे पाकिस्तान ने नाकाम कर दिया. ये दावा तब किया गया जब भारतीय वायुसेना के प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने 5 मार्च को ये दावा किया कि समुद्र के रास्ते घुसपैठ हो सकती है. इसके बाद पाकिस्तानी नौसेना की ओर से एक वीडियो जारी किया गया. इस वीडियो में कहा गया कि भारतीय पनडुब्बी पाकिस्तानी नौसेना के निशाने पर थी, लेकिन शांति कायम करने के लिए पाकिस्तान ने उस पनडुब्बी को निशाना नहीं बनाया. ये वीडियो 4 फरवरी, 2019 का है, जिसे रात के करीब 8.30 बजे रिकार्ड किया गया है. इस वीडियो में एक पनडुब्बी की ऊपरी हिस्सा दिख रहा है, जिसे लेकर पाकिस्तान ने दावा किया है कि पनडुब्बी भारतीय है. इंडिया टुडे के वरिष्ठ पत्रकार शिव अरूर ने वो वीडियो ट्वीट किया है, जो पाकिस्तान की ओर से जारी किया गया है. हालांकि ये दावा पाकिस्तान का है. और भारतीय नौसेना की ओर से इसका जवाब नहीं आया है. लेकिन माना जा रहा है कि ये वीडियो 2016 का है और ये पाकिस्तान का एक और प्रोपेगेंडा हो सकता है. और होने को तो ये भी हो सकता है कि इंडियन एयरफोर्स की एयर स्ट्राइक के बाद अब बारी इंडियन नेवी की हो, जो बॉर्डर पर अपना दमखम दिखा रही है.

एयर स्ट्राइक के दौरान बालाकोट में ऐक्टिव थे 300 से ज्यादा मोबाइल फोन

Advertisement

Advertisement

()