अंग्रेज मियां बीवी ने एक कुत्ता पाल रखा था. जैसे कि एक दिन सबको जाना है. वोकुत्ता भी चला गया. वो सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए. उस कुत्ते का डुप्लीकेट बनवाया.फिर से पालने के लिए. और इसके लिए अच्छी खासी रकम खर्च की. 1 लाख 34 हजार पाउंड.इंडियन रुपैया में 1 करोड़ 32 लाख 66 हजार. लौरा जैक्स और रिचर्ड ने एक बॉक्सर नस्लका कुत्ता पाल रखा था. प्यार से उसका नाम रखा था डायलॉन. कुछ दिन पहले वह इस असारसंसार को अलविदा कह गया. उमर भी बहुत ज्यादा नहीं थी. सिर्फ 8 साल. दोनों एकदम सेसदमे में आ गए. दौड़े भागे कि किसी हालत में अपने कुत्ते को खोना नहीं है. साउथकोरिया की एक फर्म है सूआम. वो मदद के लिए तैयार हो गई और DNA का सैंपल लाने कोकहा. 12 दिन पुरानी लाश से स्किन का टुकड़ा दिए कुत्ता प्रेमी दंपत्ति. पहले तोकंपनी ने इतने पुराने सैंपल पर काम करने से मना कर दिया लेकिन फिर मान गई. और दोपप्पी तैयार करके दिए. 67हजार पाउंड का एक. पति पत्नी ने पूरी रकम अदा की और पिल्लेघर ले आए. रिचर्ड और लौरा, ये ब्रिटेन का पहला जोड़ा है जिसने क्लोन जानवर पालनेशुरू किए.